PKL 12: हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को हराया, गगन गौड़ा ने बिखेरी चमक, यहां जानें मैच का हाल

PKL 12, Haryana Steelers vs UP Yoddhas: गगन गौड़ा ने एक बार फिर अपनी चमक दिखाई। गगन ने विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 16वें मैच में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ सुपर रेड के साथ 13 अंक जुटाए लेकिन वह अपनी टीम की पांच अंक की कम अंतर वाली हार को बचा नहीं सके। हरियाणा ने यह मैच 37-32 से जीता।

शुरुआती 10 मिनट में यूपी का बोलबाला (PKL 12, Haryana Steelers vs UP Yoddhas)

शुरुआती 10 मिनट में यूपी का बोलबाला रहा। उसने मौजूदा चैंपियन को 10 मिनट के भीतर आलआउट कर 10-4 की लीड ले ली। यूपी के डिफेंस ने नवीन एक्सप्रेस को आलइन तक रिवाइव नहीं होने दिया। इस दौरान गगन गौड़ा, भवानी राजपूत और हितेश छाए रहे। ब्रेक के बाद गगन ने सुपर रेड के साथ हरियाणा की मुश्किलें बढ़ा दीं। जल्द ही यूपी को 17-6 की लीड मिल चुकी थी और हरियाणा दूसरी बार आलआउट की कगार पर थे लेकिन जयदीप और राहुल ने सुपर टैकल के साथ खुद को बचा लिया।

Haryana Steelers 1

हाफटाइम तक बना ली थी पांच अंक की लीड

इसके बाद यूपी ने कुछ अंक गंवाए लेकिन हाफटाइम तक उसने पांच अंक लीड बना रखी थी। अब सुपर टैकल की स्थिति के रूप में उसके पास अपनी लीड को मजबूत करने का मौका था। कप्तान सुमित के आउट होने क बाद गगन ने बोनस लिया नवीन ने साहुल से गलती करा दी। यूपी को पहली बार आलआउट का सामना करना पड़ा। हालांकि उसे अब भी दो अंक की लीड मिली हुई थी। हरियाणा ने हालांकि जल्द बराबरी की तो यूपी ने 30 मिनट बीतने तक 24-23 की लीड ले ली थी।

दूसरे हाफ में टीम ने खो दी लय

मौजूदा चैंपियन के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं था। नवीन एक्सप्रेस चल पड़ी थी और यही कारण था कि यूपी को दूसरी बार आलआउट को मजबूर होना पड़ा। यहां हरियाणा ने पहली बार 30-27 की लीड ली। इसके बाद यूपी के रेडर लय खोते नजर आए। हरियाणा को 6 अंक की लीड मिल चुकी थी लेकिन पांच मिनट बचे थे और यूपी के वापसी का पूरा मौका था।

अंतिम तीन मिनट में हुआ कमाल

तीन मिनट बचे थे और यूपी ने गुमान सिंह के साथ दांव खेला। आते ही उन्होंने दो अंक लिए और फासला 5 का कर दिया। गुमान अगली रेड पर आउट हुए लेकिन इसी बीच गगन ने सुपर-10 पूरा किया लेकिन यूपी अपना आलआउट नहीं बचा सकी। आलइन के बाद सेतपाल और राहुल अत्री ने हाई-5 पूरा किया और साथ ही हरियाणा ने मैच अपनी गिरफ्त में कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+