कबड्डी भी जल्द ओलंपिक का हिस्सा बनेगा! PM मोदी से मुलाकात के बाद माइकल स्पिज़्को ने जताई उम्मीद

पूर्व कबड्डी खिलाड़ी और पोलैंड के कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष मिशल स्पिज़्को (Michal Spiczko) चाहते हैं कि कबड्डी जल्द ही ओलंपिक का हिस्सा बने। ये जानकारी ऐसे समय में आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पोलैंड की अपनी यात्रा के दौरान स्पिज़्को से मुलाकात की थी।

पोलैंड में कबड्डी को लोकप्रिय बनाने के लिए पीएम ने की चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने पोलैंड में कबड्डी को लोकप्रिय बनाने के साथ-साथ भारतीय और पोलिश खिलाड़ियों के बीच अधिक टूर्नामेंट आयोजित करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठक से मिली जानकारी शेयर करते हुए स्पिज़्को ने बताया कि उन्हें उनसे बहुत सकारात्मक ऊर्जा मिली और उन्होंने अहमदाबाद में स्टेडियम बनाने के लिए उनकी सराहना की, जहां उन्होंने 2016 में विश्व कप के दौरान खेला था।

Michal Spiczko meet PM Modi

ओलंपिक में कबड्डी को किया जा सकता है शामिल
पूर्व पोलिश खिलाड़ी ने 2036 ओलंपिक के लिए भारत को मेजबानी का अधिकार दिलाने का भी समर्थन किया और उम्मीद जताई कि कबड्डी जल्द ही खेलों का हिस्सा बनेगी।

पीएम से मुलाकात के बाद क्या बोले मिशल स्पिज़्को
एएनआई ने मिशल स्पिज़्को के हवाले से कहा कि, 'मैंने उनसे बहुत सकारात्मक ऊर्जा महसूस की। उन्हें इस बात पर बहुत गर्व था कि अहमदाबाद में स्टेडियम बनाने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी, क्योंकि वे गुजरात से हैं और मैंने 2016 में अहमदाबाद में विश्व कप के दौरान वहां खेला था। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति का इस पद पर होना, मुझे लगता है कि भारत को हर खेल में मजबूत बनाने का एक शानदार अवसर है। भारत को 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए प्रयास करना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि कबड्डी ओलंपिक में शामिल होगी।'

पीएम मोदी ने लगातार दो वर्षों तक यूरोपीय चैंपियन रहने के लिए पोलिश कबड्डी टीम की भी सराहना की। उन्होंने पोलैंड की टीम को उनके देश में आयोजित होने वाली आगामी कबड्डी चैंपियनशिप के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। पीएम मोदी ने कहा कि, 'आप जानते हैं कि भारत के हर गांव में कबड्डी खेली जाती है। यह खेल भारत से पोलैंड पहुंचा और पोलैंड के लोगों ने कबड्डी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।'

पोलैंड लगातार दो वर्षों से यूरोपीय कबड्डी चैंपियन
उन्होंने बताया कि, 'पोलैंड लगातार दो वर्षों से यूरोपीय कबड्डी चैंपियन रहा है। मुझे बताया गया है कि 24 अगस्त से फिर से कबड्डी चैंपियनशिप होने जा रही है और पहली बार पोलैंड इसकी मेजबानी कर रहा है। मैं आपके माध्यम से पोलिश कबड्डी टीम को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।'

ये भी पढ़िए- विनेश फोगाट के गांव की पहलवान ने जीता गोल्ड मेडल, वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दिखा दम

भारत और पोलैंड के बीच अच्छे संबंध
उल्लेखनीय है कि कबड्डी में भारत और पोलैंड के बीच अच्छे संबंध रहे हैं क्योंकि दो पोलिश खिलाड़ी भारत की प्रो कबड्डी लीग (PKL) में हिस्सा ले चुके हैं। स्पिकज़ो खुद पीकेएल में खेलने वाले पहले यूरोपीय खिलाड़ी बने क्योंकि उन्हें 2015 में बेंगलुरु बुल्स ने खरीदा था। उन्होंने प्रतियोगिता के 2016 संस्करण में भी खेलना जारी रखा। 2023 खिलाड़ी नीलामी में बेंगलुरु बुल्स द्वारा उनकी सेवाएँ हासिल करने के बाद पिओटर पामुलक लीग में शामिल होने वाले दूसरे पोलिश खिलाड़ी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+