Kal Ka Match Kaun jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल का मैच कौन जीता- जयपुर पिंक पैंथर्स vs तेलुगु टाइटंस

Kal Ka Match Kaun jeeta: मंगलवार यानी 22 अक्तूबर को प्रो कबड्डी लीग के अहम मुकाबले में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीत दर्ज की। जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 30 प्वॉइंट्स से मैच को अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पवन सहरावत की तेलगु टाइटंस को 30 अंकों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। तेलगु टाइटंस के लिए आने वाले मुकाबले काफी अहम हो गए हैं।

52-22 से समाप्त हुआ मैच

जयपुर पिंक पैंथर्स और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला 52-22 से समाप्त हुआ। इस मैच में तेलुगु टाइटंस के खिलाड़ी अपना प्रभाव छो़ड़ने में बुरी तरह नाकाम रहे। दूसरी तरफ जयपुर के लिए कप्तान अर्जुन देशवाल ने जोरदार प्रदर्शन किया। अर्जुन देशवाल ने अकेले 19 प्वाइंट हासिल करने में कामयाबी हासिल की।

Kal Ka Match Kaun jeeta 1

अर्जुन देशवाल और अभिजीत मलिक का कमाल

इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने शुरुआत से ही अपनी ताकत दिखाई। हालांकि टीम का डिफेंस थोड़ा कमजोर था। अर्जुन देशवाल और अभिजीत मलिक के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर पवन सेहरावत तेलुगु के लिए खास प्रभाव डालने में संघर्ष करते रहे, उन्हें 16 रेड में से सात बार टैकल का सामना करना पड़ा।

हाफ-टाइम से ठीक पहले हुआ कमाल

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा जयपुर पिंक पैंथर्स ने बढ़त बनानी शुरू कर दी, जिसका श्रेय काफी हद तक हाफ-टाइम से ठीक पहले हुए एक शानदार रेड को जाता है। अभिजीत मलिक ने एक शानदार रेड की जिसने जयपुर के पक्ष में मैच को मजबूती से मोड़ दिया, जिससे पहले हाफ के अंत तक 18-13 की बढ़त हो गई। यह निर्णायक साबित रहा।

जयपुर टीम के कप्तान अर्जुन देशवाल ने 19 रेड प्वॉइंट्स के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम का नेतृत्व किया। जबकि पवन सेहरावत और विजय मलिक ने तेलुगु टाइटंस के लिए क्रमशः 7 और 5 प्वॉइंट्स बनाए, लेकिन जयपुर के आक्रामक खेल का मुकाबला करने में उनके प्रयास कम पड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+