Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- पुनेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स

Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai, PKL 2023: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 10वें सीजन में आज, 15 दिसंबर को एक बार फिर डबल हेडर का दिन है, दिन का पहला मैच यू मुम्बा बनाम पटना पाइरेट्स (U Mumba vs Patna Pirates) के बीच शाम 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच पुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्स (Puneri Paltan vs Haryana Steelers) के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच पुणे के बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में खेला जाएगा।

यू मुंबा बनाम पटना पाइरेट्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
यू मुंबा ने पीकेएल के इतिहास में 18 बार पटना पाइरेट्स का सामना किया है। यू मुंबा 10 बार जीतकर आमने-सामने के रिकॉर्ड में सबसे आगे है, जबकि पटना पाइरेट्स 7 मौकों पर जीत के साथ लौटी है। इन पक्षों के बीच एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

puneri paltan

पुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
पीकेएल के इतिहास में पुनेरी पल्टन और हरियाणा स्टीलर्स 12 बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं। पुनेरी पलटन 7 बार जीतकर आमने-सामने के रिकॉर्ड में सबसे आगे है, जबकि हरियाणा स्टीलर्स 4 मौकों पर जीत के साथ लौटी है। एक मैच टाई पर खत्म हुआ है।

पुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्स प्लेयर स्क्वाड
पुनेरी पलटन (PUN): मोहित गोयत, आकाश शिंदे, पंकज मोहिते, आदित्य शिंदे, नितिन आर, संकेत सावंत, अबिनेश नादराजन, बादल सिंह, गौरव खत्री, वैभव कांबले, दादासो पुजारी, तुषार दत्तात्रय अधावड़े, ईश्वर, हरदीप, वाहिद रेजाइमेहर, मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियान्नेह, अहमद इनामदार, असलम इनामदार।

हरियाणा स्टीलर्स (HAR): सिद्धार्थ देसाई, चंद्रन रंजीत, के प्रपंजन, विनय, घनश्याम मगर, विशाल टेट, शिवम पटारे, जयसूर्या एनएस, हसन बलबूल, राहुल सेठपाल, जयदीप दहिया, हरदीप, हिमांशु चौधरी, रवींद्र चौहान, मोनू हुडा, नवीन कुंडू, मोहित नांदल, हर्ष, सन्नी सहरावत, आशीष, मोहित

यू मुंबा बनाम पटना पाइरेट्स प्लेयर स्क्वाड
यू मुंबा (MUM): गुमान सिंह, शिवम, रोहित यादव, जय भगवान, रूपेश, प्रणय राणे, हेदरअली एकरामी, कुणाल, सौरव पार्थे, अलीरेज़ा मिर्जाईयन, गिरीश मारुति एर्नाक, महेंद्र सिंह, सुरिंदर सिंह, गोकुलकन्नन एम, रिंकू, शिवांश ठाकुर, बिट्टू, सोमबीर, विश्वनाथ वी, राम अड़घले, अमीरमोहम्मद जफरदानेश, मुकिलन शनमुगम।

पटना पाइरेट्स (PAT): राकेश नरवाल, मंजीत, सचिन, कुणाल मेहता, सुधाकर एम, रंजीत नाइक, अनुज कुमार, संदीप कुमार, झेंग-वेई चेन, नीरज कुमार, महेंद्र चौधरी, त्यागराजन युवराज, कृष्ण, मनीष, नवीन शर्मा, अबिनंद सुभाष, संजय, दीपक कुमार, सजिन चन्द्रशेखर, रोहित, डेनियल ओधिअम्बो, अंकित।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+