Asian Games 2023: भारत ने पाकिस्तान को कबड्डी में दी बुरी तरह पटखनी, अब फाइनल में होगी 'गोल्ड' की जंग

India vs Pakistan Kabaddi Highlights: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। 6 अक्टूबर को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराने का कारनामा किया। पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने नाम एक मेडल भी तय कर लिया है।

पाकिस्तान को बुरी तरह धोया: पवन सहरावत की अगुवाई में भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 61-14 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। एशियन गेम्स में पाकिस्तान की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना सफर खत्म किया। सेमी फाइनल मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तान की टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश फाइनल मैच को जीतकर गोल्ड अपने नाम करना चाहेगी।

India vs Pakistan 1

पाकिस्तान के पास नहीं था कोई जवाब: भारतीय अटैक और डिफेंस के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी बेबस नजर आए। एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत भारत ने बांग्लादेश (55-18) के ख़िलाफ़ जीत के साथ की थी। इसके बाद से भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। बांग्लादेश के बाद थाईलैंड, चीनी ताइपे और जापान के खिलाफ भी भारतने को जीत मिली।

जानिए किससे होगा फाइनल: भारत ने पाकिस्तान को 61-14 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत का मुकाबला ईरान और चीनी ताइपे के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश फाइनल मुकाबले को भी आक्रामक अंदाज से खेलने की होगी। भारत ने शुरुआत से ही सभी मैचों में अपना दबदबा बनाए रखा है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी खिलाड़ी इसी तरीके से हावी होकर खेलना चाहेंगे। अगर भारत फाइनल जीतने में कामयाब हो जाता है तो ऐसे में वह गोल्ड अपने नाम कर लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+