Pro Kabaddi League: आर्मी में जाने वाला सचिन कैसे बना कबड्डी प्लेयर, इस बार मिली है 2 करोड़ से ज्यादा की रकम
Pro Kabaddi League: ग्रामीण अंचल से आने वाले कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर के ऊपर इस बार नजरें रहने वाली हैं। सचिन तंवर इस बार PKL के आठ करोड़पति प्लेयर्स में एक हैं। सपनों को उड़ान देने के लिए भाई की मदद से कबड्डी का सफर चुना और सफल हो गए।
तमिल थलाइवाज ने सचिन तंवर को 2 करोड़ 15 लाख रुपये की बड़ी राशि के साथ खरीदा है। राजस्थान के बड़बर गांव से आने वाले सचिन का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। प्रोफेशनल खेलों में मिला मौका किस तरह जीवन बदल देता है, यह सचिन ने खुद महसूस किया है।

सचिन का मानना है कि किसान परिवार से आने की वजह से शुरू में कबड्डी में मेरी रूचि कम ही थी। उनका कहना है कि किस्मत में कुछ और ही लिखा था। उनके भाई दीपक ने उनको इस गेम से परिचित कराया और यहाँ से उनके जीवन में कबड्डी का सफर शुरू हो गया।
साल 2015 में एक यूथ टूर्नामेंट में सचिन के भाई का सलेक्शन हुआ था लेकिन चोट की वजह से वह बाहर हो गए। यहाँ से सचिन के लिए किस्मत का दरवाजा खुल जाता है। सचिन के भाई ने कोच से कहा कि मेरी जगह इसे ले सकते हैं। यहाँ से वह प्रोफेशनल प्लेयर बनने की तरफ बढ़ गए। इससे पहले उनका सपना आर्मी में जाकर सेवा करने का था।
सचिन ने जूनियर स्तर पर भारतीय टीम की कप्तानी की, ईरान में जाकर 2016 में जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में सचिन ने टीम इंडिया की कप्तानी की। फाइनल में भारत ने ईरान को हरा दिया। उस समय कम उम्र के कारण वह प्रो कबड्डी लीग में नहीं आ सकते थे। हरियाणा स्टीलर्स के वर्तमान कोच मनप्रीत ने उनमें वह बात देखी।
इसके बाद उनको उम्र होने पर सचिन को प्रो कबड्डी में खेलने का मौका मिला और वहां से उनका एक नया सफर शुरू हो गया। पहले वह पटना पाइरेट्स से खेले। इस बार तमिल थलाइवाज को उनसे काफी उम्मीदें हैं। यही कारण है कि सभी टीमों के साथ बिड वॉर में उन पर बड़ी बोली लगाई। सचिन के गाँव के लड़के अब कबड्डी में रूचि दिखा रहे हैं और उनकी तरह बनना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications