Pro Kabaddi League: दो धांसू कोचों की टीमों में हुई कड़ी जंग, हरियाणा स्टीलर्स ने दर्ज की धांसू जीत

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबले में हरियाणा ने बाजी मार ली और अच्छे अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हरियाणा ने इस सीजन की चौथी जीत दर्ज कर ली। गुजरात को यह मैच 35-22 के अंतर से हरा दिया।

हरियाणा की जीत में विनय की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने 9 अंक हासिल किये। उनके अलावा मोहम्मदरेजा शादलू ने भी 6 अंक जुटाए। गुजरात के लिए गुमान सिंह ने 11 अंक हासिल किये। हालांकि उनका प्रदर्शन टीम के काम नहीं आ पाया लेकिन उन्होंने प्रयास पूरा किया।

pro kabaddi league

शुरुआत में ही हरियाणा ने लीड हासिल कर ली थी। हरियाणा ने 7 पॉइंट्स की लीड प्राप्त करते हुए गुजरात को पीछे छोड़ दिया। गुजरात की लीड के जवाब में सुपर रेड से विनय ने अच्छा काम किया था। गुजरात सुपर टैकल की स्थिति में आ गई थी लेकिन गुमान ने ऐसा नहीं होने दिया।

दस मिनट की समाप्ति तक गुजरात की टीम ऑल आउट की स्थिति में आ गई थी। हरियाणा ने 13-6 की लीड हासिल की। इसके बाद गुजरात ने कुछ फासला कम करने का प्रयास किया और सफलता भी मिली। हाफ टाइम तक 18-13 से हरियाणा की टीम आगे थी।

हाफ टाइम से आने के बाद गुजरात ने दो अंक जुटाए लेकिन शादलू ने दो रेड अंक लेकर स्कोर 20-15 कर दिया। इसके बाद हरियाणा ने नियमित अंतराल पर अंक हासिल करते हुए स्कोर 28-20 कर दिया। यहाँ से गुजरात के लिए राह काफी मुश्किल थी। अंततः कोच मनप्रीत सिंह की टीम हरियाणा ने राम मैहर की गुजरात को हरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+