Pro Kabaddi League: बेंगलुरु बुल्स के डिफेंस ने किया कमाल, तमिल थलाइवाज को करीबी मैच में हराया

Pro Kabaddi League: बेंगलुरु बुल्स और प्रो कबड्डी लीग में ऊपर आने की कोशिश कर रही है। आज खेले गए दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज के सामने बेंगलुरु ने अपना मैच जीत लिया। हालांकि यह मुकाबला करीबी रहा लेकिन बुल्स ने 36-32 की स्कोरलाइन के साथ शानदार जीत दर्ज कर ली।

तमिल थलाइवाज को पिछले छह मैचों में यह दूसरी पराजय मिली है। बेंगलुरु बुल्स ने सात मैचों में दूसरी जीत दर्ज कर ली। बुल्स के डिफेंस में इस मैच में अच्छा कार्य किया। डिफेंस से ही टीम को 16 अंक हासिल हो गए थे। रेडिंग में बाकी काम कर लिया गया।

pkl

रेड में अक्षित और अजिंक्य ने 6-6 अंक निकाले। थलाइवाज से नरेंदर (6) सबसे सफल रेडर रहे। डिफेंस में साहिल गुलिया और आमिरहुसैन बस्तानी को चार-चार अंक मिले। बुल्स ने शुरुआत में 5-2 के साथ लीड हासिल कर ली थी। इसके बाद थलाइवाज ने इसे पाट दिया।

यहाँ से मैच बराबरी पर चल रहा था लेकिन हाफ टाइम तक बुल्स को एक अंक की लीड मिल गई थी। दूसरे हाफ में आते ही सौरव ने बुल्स को दो अंक दिलाए और लीड बढ़ गई। इस बीच थलाइवाज ने बुल्स को आउट कर स्कोर 18-17 कर दिया। अंतिम दस मिनट के गेम तक बुल्स के डिफेंस ने थलाइवाज को परेशान किया और महज एक अंक की लीड थी।

इसके बाद बुल्स ने थलाइवाज को आउट करते हुए स्कोर 29-27 कर दिया। सुरेंदर ने हाई-5 मारा और बुल्स गेम में आ गई। इसके बाद यह फासला कम नहीं हुआ और अंततः तमिल थलाइवाज को बुल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+