Aaj Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में आज का मैच कौन जीता- बंगाल वारियर्स vs यू-मुम्बा
Aaj Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन एक रोमांचक मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच मैच टाई पर समाप्त हुआ। इस मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से शानदार डिफेंस देखने को मिला। जिसमें यू मुंबा के सोमबीर ने हाई फाइव और रिंकू ने 3 अंक हासिल किए। बंगाल की तरफ से नितेश कुमार ने 4 अंक हासिल किए। इसके अलावा मयूर कदम ने 6 अंक हासिल किए और फजल अत्राचली ने 3 अंक हासिल किए।
बंगाल वॉरियर्स ने बनाई थी बढ़त
मैच की शुरुआत दोनों टीमों के रेडर्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। बंगाल वॉरियर्स के मनिंदर सिंह और यू मुंबा के मनजीत ने अंक स्कोर करने में बढ़त हासिल की। रेडर्स की मजबूत शुरुआत के बावजूद पहले 10 मिनट में बंगाल ने एक अंक से बढ़त हासिल की। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा बंगाल वॉरियर्स ने अपनी बढ़त को मजबूत करना शुरू कर दिया।

दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर
यू मुंबा को आमिर मोहम्मद जाफरदानेश के सामने चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद मनजीत ने रेडिंग की जिम्मेदारी संभाली, जिससे बंगाल ने हाफटाइम तक 20-13 की अहम बढ़त बना ली, जिसमें मनिंदर सिंह ने अकेले 7 अंक बनाए। डिफेंडरों ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन किया और बंगाल वॉरियर्स की बढ़त को बरकरार रखा। इसके बाद यू मुंबा ने युवा ऑलराउंडर शुभम कुमार और रोहित राघव को शामिल करके मैच का रुख बदलने की कोशिश की।
नितेश कुमार और फजल अत्राचली ने दिखाया दम
बंगाल वॉरियर्स के लिए नितेश कुमार और फजल अत्राचली के बीच तालमेल अहम साबित हुआ, जिसने यू मुंबा के रेडिंग प्रयासों को विफल कर दिया। भले ही यू मुंबा का डिफेंस सराहनीय था, लेकिन उनके रेडर बराबरी करने में विफल रहे, जिससे टीम पिछड़ गई। हालांकि, यू मुंबा ने शानदार वापसी की और मैच के बीच में बंगाल की बढ़त को केवल 2 अंकों तक सीमित कर दिया।
यू मुंबा ने बंगाल को ऑल-आउट करके स्कोर 27-27 से बराबर कर दिया, जिससे गति बदल गई। सोमबीर का हाई फाइव ने कुछ समय के लिए यू मुंबा को बढ़त दिला दी। फिर भी रोमांचक अंत में मैच 31-31 से बराबरी पर समाप्त हुआ।












Click it and Unblock the Notifications