शोएब मलिक से तलाक के बाद किस हाल में जी रही हैं सानिया मिर्जा, अब इंस्टाग्राम पर खुद बता दिया सच
Sania Mirza Shoaib Malik: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। शोएब मलिक ने हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरी शादी की है। सानिया शोएब की दूसरी पत्नी थीं।
तलाक के बाद सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर नोट साझा कर जानकारी दी थी कि उनके और उनके परिवार के लिए ये मुश्किल भरा वक्त है। लेकिन सानिया मिर्जा के फैंस ये जानना चाहते हैं कि इस वक्त सीना मिर्जा किस हाल में हैं, कैसे वो इन सारी चीजों को हैंडल कर रही हैं।

अब सानिया ने खुद ही अपनी लाइफलाइन के बारे में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर बताई है। सानिया ने एक बार फिर अपने बेटे इजहान और भतीजी दुआ के साथ अपने एक मार्मिक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। जो वायरल हो गई है। सानिया का ये पोस्ट शोएब मलिक से उनके तलाक की पुष्टि के बीच आई है।
सानिया का पोस्ट फैंस को आया पसंद
सानिया ने अपने इस पोस्ट से फैंस का दिल जीत लिया है। सानिया एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे इजहान और भतीजी दुआ को गले लगाते दिख रही हैं। फोटो के साथ सानिया ने कैप्शन लिखा है, 'लाइफलाइन' यानी जीने का सहारा।
ये तस्वीर उनके बेटे और भतीजी के प्रति उनकी भावनाओं की गहराई को खूबसूरती से दर्शाता है, जो सानिय के निजी जीवन की एक झलक है। सानिया के इस पोस्ट के नीचे कई फैंस ने कमेंट किया है कि फिलहाल सानिया के जीने का सहारा ये उनके बच्चे हैं।
तलाक के बाद सानिया ने लिखा था इमोशनल पोस्ट
शोएब मलिक से तलाक की पुष्टि के बाद सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने कहा था, ''आप अपने जीवन में हजारों चीजों से गुजरे हैं जिनके बारे में लोग जानते भी नहीं हैं। आपने उन चीजों का अनुभव किया है जिन्होंने आपको हिला दिया है, आपको बदल दिया है, आपको तोड़ दिया है, आपको बनाया है और आपको रहना सिखाया है। ये सभी चीजें आपको मजबूत बनाती है।''












Click it and Unblock the Notifications