कनाडा से लौटते समय ऐसा क्या हुआ जो Air India पर भड़क उठीं स्टार प्लेयर, जमकर निकाला गुस्सा
एयर इंडिया को लेकर सोशल मीडिया पर बीते दिनों लोगों ने अपने खराब एक्सपीरियंस के बारे में बढ़ चढ़कर बताया है। कई ऐसे लोग हैं, जो एयरइंडिया से ट्रैवल करते हैं और उनका अनुभव बेहद ही खराब होता है। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिये बीते कुछ महीनों में कई सारे लोगों ने एयरइंडिया के साथ हुए अपने खराब एक्सीपीरियंस के बारे में बताया। इस कड़ी में अब फेमस भारतीय हॉकी खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित रानी रामपाल का नाम भी जुड़ गया है।
जी हां! रानी रामपाल ने हाल ही में एयर इंडिया के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। उनकी शिकायत कनाडा से भारत की उड़ान के बाद उनके लगेज (सामान) को लेकर थी। उन्होंने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा था कि इस अद्भुत आश्चर्य के लिए थैंक्स। आपके कर्मचारी हमारे बैग्स के साथ इस तरह से पेश आते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि आप दोपहर कनाडा से भारत लौटते समय, दिल्ली में उतरने के बाद मैंने देखा कि मेरा बैग टूटा हुआ है।

रामपाल की शिकायत पर एयर इंडिया की तत्काल प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने पूरी जानकारी का विवरण उनसे मांगा। इसमें कहा गया कि डियर रामपाल, हमें आपकी असुविधा के लिए खेद है। कृपया हमें डीएम करें। हम इस पर विचार करेंगे। हालांकि इसके बाद भी लोग काफी गुस्से में दिखे।
बताते चलें कि रामपाल के सामान के साथ हुई यह घटना कोई अकेली घटना नहीं है, क्योंकि कई अन्य यात्रियों ने एयर इंडिया के साथ अपने खराब एक्सपीरियंस शेयर किये हैं। एक शख्स ने कहा कि एयर इंडिया की ऐसी ही सर्विस होती है। कुछ महीने पहले मैं एयरइंडिया की फ्लाइट में अपने महंगे हेडफोन्स भूल गया था और तुरंत मैंने ईमेल के जरिये इस बात की सूचना दी। मगर आज तक मुझे कोई जवाब नहीं मिला। सबसे बुरा।
एक अन्य यात्री ने भी कमेंट के जरिये परेशानी की तरह इशारा किया जिसमें कहा गया था कि एयर इंडिया को अपनी कस्टमर सर्विस को और अच्छा बनाने की जरूरत है। इस तरह की शिकायतें और भी लोगों की तरफ से सामने आईं।
एक और परेशान यात्री ने बताया कि मुझे भी दिल्ली में ऐसा ही अनुभव हुआ था, जब मेरे बैग के पहिए गायब थे और बैग फटा हुआ था, लेकिन मेरे पास बहस करने के लिए ज़्यादा समय नहीं था। ये मेरा पहला अनुभव था। उन पर मुकदमा करो।












Click it and Unblock the Notifications