IND vs GBR: हॉकी क्वार्टर फाइनल में भारत का धमाका, शूटआउट में जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
IND vs GBR Hockey QF: पेरिस ओलंपिक में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टक्कर देखने को मिली है। पहले हाफ तक दोनों टीमों की तरफ से एक-एक गोल देखने को मिला। इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से गोल नहीं हुआ और शूटआउट में भारत ने जीत दर्ज कर लगातार दूसरे ओलंपिक में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया।
पहले क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में ग्रेट ब्रिटेन की तरफ से आक्रमण देखने को मिला। इस समय भारत की तरफ से ज्यादा ध्यान डिफेन्स की तरफ दिया गया और सफलता भी मिली। इसके बाद भारत ने भी अटैक किया। दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हुआ।

दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए खबर अच्छी नहीं आई। अमित रोहिदास को विपक्षी खिलाड़ी से टकराने के लिए रेड कार्ड देकर मैच से बाहर कर दिया गया। हालांकि रिप्ले में लग रहा था कि यह टक्कर जानबूझकर नहीं हुई थी लेकिन जर्मनी के टीवी अंपायर ने भारत के खिलाफ फैसला दिया और मैच से एक खिलाड़ी कम हो गया।
ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट के लिए अमित को बाहर रखा जा सकता था लेकिन पूरी तरह से मैच से बाहर करने वाला कोई मामला नहीं था। यहाँ अंपायर के फैसले पर कॉमेंट्री कर रहे लोगों ने भी सवाल खड़ा किया।
इसके बाद भारत ने इस रेड कार्ड का जवाब गोल से दिया और पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को लीड दिला दी लेकिन कुछ ही देर बाद ग्रेट ब्रिटेन ने गोल कर स्कोर बराबरी पर ला दिया।
तीसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से कोई आक्रमण नहीं देखने को मिली। एक खिलाड़ी की कमी पूरी तरह से खली और टीम इंडिया के खिलाड़ी डिफेन्स ही करते रहे। इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला और भारत ने गोल नहीं होने दिया लेकिन आक्रमण नहीं हो पाया।
भारत ने डिफेन्स से ही अंतिम क्वार्टर में मुकाबला ड्रॉ करा दिया। इंग्लैंड के लगातार हो रहे हमले को रोकते हुए भारत ने मुकाबला 1-1 के बाद पेनल्टी कॉर्नर में ला दिया। भारत ने 10 प्लेयर्स के साथ खेलते हुए कमाल कर दिया। इसके बाद शूटआउट में भारत ने मुकाबला 4-2 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लगातार दूसरी बार भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।












Click it and Unblock the Notifications