Paris Oympics: मेडल से एक कदम दूर भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल आज, हराने के लिए जर्मनी ने किया धोखा
India vs Germany Hockey Semifinal: भारत और जर्मनी के बीच हॉकी में आज सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम पूल बी से सेमीफाइनल में गई है और जर्मनी की टीम ने पूल ए से सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। दोनों टीमों के बीच आज एक घमासान देखने को मिलेगा।
भारत के लिए इस मुकाबले से पहले बुरी खबर यह है कि पेनल्टी कॉर्नर पर रशर का काम करने वाले अमित रोहिदास को बैन किया गया है। अमित को बैन करने की एक कहानी है, जिसे जरुर जानना चाहिए। जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले ही ऐसा होने की कहानी रच ली गई।

अमित के स्टिक से क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी को चोट लग गई थी, इसके बाद मैदानी अम्पायर ने इसे ज्यादा गंभीर नहीं माना लेकिन टीवी अम्पायर ने रेड कार्ड देने का फैसला सुना दिया और खिलाड़ी को बाहर जाना पड़ा। 17वें मिनट में घटी इस घटना के बाद अमित रोहिदास को पूरे मैच के लिए बाहर होना पड़ा और भारत ने 10 खिलाड़ियों के साथ मुकाबला खेला।
इसके बाद अमित को बैन कर दिया गया और भारतीय हॉकी फेडरेशन की तरफ से इस मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। हालांकि इस फैसले को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने नहीं बदला और बरकरार रखा गया। इससे रोहिदास के सेमीफाइनल खेलने का सपना टूट गया।
जर्मन अम्पायर ने यह चीजें उस समय की थी, जब ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में जाती है तो वहां जर्मनी से मैच हो सकता है। भारत को कमजोर करने के इरादे से शायद जर्मन अम्पायर की ने सख्ती दिखाई जबकि मामला इतना बड़ा नहीं था। कई फैन्स का यह भी कहना है कि भारत को क्वार्टर फाइनल में ही बाहर करने के इरादे से अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया गया था।
आज रात होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने की संभावना वाली टीम की बात करें, तो भारतीय टीम आगे है। जर्मनी और भारत के बीच कुल 18 मुकाबले खेले गए हैं इनमें 8 जीत के साथ टीम इंडिया ने लीड हासिल की है, 6 मुकाबले जर्मनी के खाते में गए हैं। इस बार के ओलंपिक की बात करें, तो पूल ए से जर्मनी टॉप टीम रही, एक मैच हारी। पूल बी में टीम इंडिया ने एक मैच हारा और दूसरे स्थान पर रही। अनुभव और हेड टू हेड आंकड़ों के आधार पर यह मैच टीम इंडिया जीत सकती है।












Click it and Unblock the Notifications