Hockey World Cup 2023: भारत ने हासिल की दूसरी जीत, ग्रुप चरण के अंतिम मैच में वेल्स को 4-2 से हराया
भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और अंतिम मिनट तक यह खेल जारी रहा, वेल्स की टीम को ज्यादा मौके भी नहीं मिले।

Hockey World Cup 2023, India vs Wales: हॉकी वर्ल्ड कप में ग्रुप डी के अंतिम मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वेल्स को 4-2 के अंतर से हरा दिया। भारतीय टीम के लिए आकाशदीप ने दो गोल दागे। भारतीय टीम ग्रुप चरण में अविजित रही है। हालांकि क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए भारतीय टीम को अब क्रॉसओवर मुकाबले खेलंगे पड़ेंगे। हर ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में होगी, इसके बाद क्रॉसओवर मैचों ने 4 और टीमें आगे जाएगी।
शुरुआत में नहीं हुआ कोई गोल
भारत और वेल्स दोनों टीमों की तरफ से पहले क्वार्टर में गोल दागने की कशमकश हुई थी। इस दौरान नीलकंडा शर्मा ने एक बेहतरीन प्रयास किया था लेकिन वेल्स के गोलकीपर ने इस प्रयास को विफल कर दिया। पहले क्वार्टर में इसके बाद दोनों तरफ से कुछ खास देखने को नहीं मिला और गोल का मौका भी नहीं आया। इस तरह से भारत और वेल्स दोनों टीमों का खाता नहीं खुल पाया।
भारत की तरफ से हुआ पहला गोल
दूसरे क्वार्टर में आते ही भारतीय टीम ने बेहतरीन गेम का प्रदर्शन किया और पहले मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। हालांकि इसमें गोल नहीं हुआ लेकिन मनदीप ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और इस बार भारत को फायदा मिला। शमशेर ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए वेल्स के गोलकीपर को बीट करने का काम किया और एक शानदार गोल दाग टीम इंडिया का खाता खोल दिया। इस गोल के साथ ही मुकाबले का पहला हाफ समाप्त हो गया और भारतीय टीम के पास 1-0 से लीड रही।
आकाशदीप का जबरदस्त प्रदर्शन
तीसरे क्वार्टर में आते ही भारतीय टीम के लिए आकाशदीप ने गोल दागा। उन्होंने मैच के 32वें मिनट में भारत का स्कोर डबल कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड के लिए गैरेथ ने 42वें और ड्रेपर ने गोल करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया और तीसरे क्वार्टर में यही स्कोर रहा। इसके बाद चौथे और अंतिम क्वार्टर में आते ही भारत ने तेजी दिखाई और आकाशदीप ने इस मैच में अपना दूसरा और भारत का तीसरा गोल दाग दिया। अंतिम मिनट में भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर से हरमनप्रीत ने गोल किया और टीम इंडिया ने 4-2 से मैच जीत लिया। ग्रुप चरण में भारत की यह दूसरी जीत रही।












Click it and Unblock the Notifications