India vs Korea: करो या मरो वाले मैच में उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहाँ देखें हॉकी सेमीफाइनल मुकाबला
India vs South Korea: हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम खिताबी जीत दर्ज करने से महज दो कदम दूर है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल का पड़ाव पार करना होगा। दक्षिण कोरिया के खिलाफ आज होने वाला मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी।
पेरिस ओलंपिक में अपना धांसू खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने यहाँ पूरी तरह से दबदबा कायम किया है। भारतीय टीम ने रविवार को सेमीफाइनल मैच के लिए तैयारी की। हालांकि कोरियाई टीम का डिफेंस अच्छा है और टक्कर देने की क्षमता भी है।

भारत बनाम दक्षिण कोरिया सेमीफाइनल कहाँ देखें
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सेमीफाइनल मैच सोमवार को होगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होना है। भारत में प्रशंसक सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और टेन 1 एचडी चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं। जो लोग डिजिटल स्ट्रीमिंग पसंद करते हैं, उनके लिए मैच सोनीलिव एप्लीकेशन पर उपलब्ध होगा।
कोरिया सिर्फ एक मैच हारा है
साल 2021 में चैम्पियन बनने वाली कोरियाई टीम को इस इवेंट में अब तक केवल एक ही मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम के खिलाफ ही कोरिया को पराजय का सामना करना पड़ा था। लीग चरण के दौरान ऐसा हुआ था।
हरमनप्रीत सिंह पर रहेंगी नज़रें
भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। वह इंटरनेशनल स्तर पर 200 से ज्यादा गोल कर चुके हैं और इस मैच में भी उनका रोल अहम रहने वाला है।
भारत का पलड़ा भारी
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम रही है। लीग चरण के सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का सफर तय किया है। पेरिस ओलंपिक की धांसू फॉर्म भारतीय टीम ने यहाँ भी प्रदर्शित की है। खिताबी जीत के लिए भारतीय टीम प्रबल दावेदार है।












Click it and Unblock the Notifications