Champions Trophy 2024: चीन ने तोड़ा पाकिस्तान का सपना, सेमीफाइनल में हराकर रचा इतिहास
Asian Champions Trophy: हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में मेजबान चीन का सामना पाकिस्तान से हुआ। पाक टीम इस मैच में कहीं नजर नहीं आई और मेजबान टीम के खिलाफ पराजित हो गई। पाकिस्तान की पराजय के बारे में किसी ने नहीं सोचा था लेकिन ऐसा ही हुआ है।
चीन ने पाकिस्तान को पराजित करते हुए पहली बार फाइनल में जगह हासिल कर ली है। पाक टीम को बड़ा झटका लगा है। चीन ने धांसू खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला गोल किया और लीड बना ली। पाकिस्तान की तरफ से भी एक गोल देखने को मिला।

इसके बाद दोनों टीमों ने 1-1 के स्कोर पर मैच समाप्त किया और मामला पेनल्टी शूटआउट में चला गया. पेनल्टी शूटआउट पर मौकों का फायदा उठाने में पाकिस्तानी टीम नाकाम रही और खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ा। चीन ने मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान टीम और फैन्स दोनों का सपना टूटा है। चीन ने पहली बार फाइनल तक का सफर तय करते हुए इतिहास रचा है। जीतने के बाद चीन के प्लेयर्स ने जमकर जश्न मनाया क्योंकि उनके लिए यह एक बड़ा मौका है।
दूसरे सेमीफाइनल में भारत और कोरिया के बीच टक्कर होनी है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा। वहां चीन की टीम पहले से ही मौजूद है। भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में धमाकेदार काम करते हुए तगड़ी लय हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications