Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया, भारतीय क्रिकेटर्स ने भी देखा लाइव मैच
Asian Games 2023, Indian Hockey Team vs Pakistan: शनिवार को खेला गया भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी का मैच एकतरफा रहा। मैच के चारों क्वार्टर मिलाकर भारतीय टीम ने कुल 10 गोल किए। जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 2 गोल करने में कामयाब हो सकी। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले को 8 गोल की बड़ी बढ़त के साथ अपने नाम किया।
भारत ने रचा इतिहास: हॉकी के इतिहास में पाकिस्तान को कभी भी भारत के खिलाफ इतनी बड़ी हार का सामना नहीं करना पड़ा था। शनिवार को एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से पटखनी देकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले को देखने के लिए भारतीय क्रिकेटर्स भी वहां पहुंचे थे। एशियन गेम्स में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम हिस्सा लेने वाली है।

क्रिकेटर्स ने बढ़ाया हौसला: 3 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला क्वार्टर फाइनल मैच में खेलेगी। भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। इसके अलावा भी टीम में कई धाकड़ बल्लेबाज और गेंदबाज शामिल हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी हॉकी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह और राहुल त्रिपाठी को देखा जा सकता है। यह सभी खिलाड़ी हॉकी टीम के हौसले को बढ़ाने का काम कर रहे थे।
एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय पुरुष टीम: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, शिवम दुबे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाशदीप।












Click it and Unblock the Notifications