'मॉडलिंग से दिक्कत तो सिर्फ शमी को थी, पापा जी तो मुझसे...', हसीन जहां ने फिर लगाए गंभीर आरोप

Hasin Jahan News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग हुई उनकी पत्नी हसीन जहां अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। खासकर विश्वकप 2023 के दौरान से उनकी सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रही है। मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज बनकर उभरे थे। इसपर उनकी अलग हुई पत्नी हसीन जहां से भी प्रतिक्रिया दी थी। तब से लेकर अब तक हसीन जहां ने शमी को लेकर लगातार पोस्ट करते रहती हैं। हसीन जहां का फिर से एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हसीन जहां ने इस वीडियो को पिछले साल 2024 में शेयर किया था। इस पोस्ट में मोहम्मद शमी को लेकर हसीन जहां ने कई बातें कही थीं। उन्होंने शमी पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। हसीन जहां ने अपनी मॉडलिंग करने को लेकर भी कई तरह के खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी मॉडलिंग से किसे दिक्कत थी।

Hasin Jahan News

हसीन जहां ने एक खबर के स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस खबर में दावा किया गया था कि हसीन जहां के मॉडलिंग के खिलाफ उनके ससुर थे। इस खबर का हसीन जहां ने खंडन किया था और कहा था कि उनके ससुर उनकी मॉडलिंग के खिलाफ नहीं थे। हसीन जहां ने कहा है कि मॉडलिंग के खिलाफ सिर्फ मोहम्मद शमी थे।

हसीन जहां का दावा-मेरे ससुर को मॉडलिंग से कोई दिक्कत नहीं थी

हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था, 'पापा ने मुझे कभी नहीं कहा था कि मैं मॉडलिंग छोड़ू, मैं एक मॉडल थी इसी से पापा ने मुझे उनका बहू बनाने का सपना देखा था और बहुत दुआ मांगी थीं। जो मेरी जिंदगी के लिए बद्दुआ थी। पापा मुझसे बहुत मोहब्बत करते थे।'

हसीन जहां ने आगे कहा था, 'मेरी मॉडलिंग से सिर्फ शमी अहमद को प्रॉब्लम थीं। उसने मेरा करियर बर्बाद किया था और उसकी एक वजह थी कि अगर मैं फिल्म या मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी रहूंगी तो उसके करतूत का मुझे पता चलेगा। वो मुझे अबला नारी बनाकर छोड़ने का प्लानिंग में था। और मैं बेवकूफ बनती गई थी।'

मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी हमेशा विवादों में रही

मोहम्मद शमी ने पेशे से मॉडल रहीं हसीन जहां ने 6 जून 2014 को शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद ही हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

इतना ही नहीं हसीन जहां ने यह भी आरोप लगाया कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी मैच फिक्सिंग में शामिल था। कुछ समय तक अलग रहने के बावजूद, लंबी कानूनी लड़ाई के कारण उनका तलाक लंबित है। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी जहां का की एक बेटी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+