ये क्या! मालिक ने आकर लाइव मैच में रेफरी को मारा जोरदार मुक्का, हुआ गिरफ्तार, मैदान में घुसे फैंस

Turkish football club News: दुनियाभर में फुटबॉल का खेल खेला जाता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर फुटबॉल लीग का आयोजन भी किया जाता रहा है। फुटबॉल के फैंस दुनिया भर में बड़ी तादाद में हैं। इस बीच एक फुटबॉल लीग में चल रहे एक मुकाबले के दौरान शर्मनाक हरकत देखने को मिली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रेफरी को मारा मुक्का: फुटबॉल की दीवानी अक्सर फैंस के सिर चढ़कर बोलता रहा है। अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए फैंस मैदान में आकर चीयर करने का काम भी करते रहे हैं। तुर्की सुपर फुटबॉल लीग में एक क्लब के मालिक ने मैच ड्रॉ होने के बाद रेफरी को जाकर जोरदार मुक्का जड़ दिया। मालिक द्वारा किए गए इस तरह के व्यवहार को देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया।

Turkish football 1

एक-एक की बराबरी पर आया मैच: दरअसल, तुर्की की राजधानी अंकारा के एरीमन स्टेडियम में सोमवार को कैकुर रिजस्पोर और अंकीरागुकु के बीच तुर्की सुपर फुटबॉल लीग का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। इस दौरान 97वें मिनट में कैकुर रिजस्पोर की टीम ने एक गोल दागा। जिसके बाद मुकाबला एक-एक की बराबरी पर पहुंच गया। तभी अंकीरागुकु के फैंस गुस्से में मैदान में घुस आए और उन्होंने आकर तमाशा खड़ा कर दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार: फैंस तक तो ठीक था लेकिन कैकुर रिजस्पोर फुटबॉल टीम के क्लब के मालिक भी मैदान में आए और उन्होंने आते ही मैच रेफरी को मुक्का जड़ दिया। इसके बाद मैच रेफरी को वहां से उठाकर तुरंत ही ड्रेसिंग रूम ले जाया गया और उनका इलाज करवाया गया। इस घटना के बाद फुटबॉल क्लब के मालिक को पुलिस ने आकर गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अभी 2 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

राष्ट्रपति ने की निंदा: इस मामले को बढ़ते देख तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने भी इसको लेकर ट्वीट किया और उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि खेल में किसी प्रकार की से हिंसा की जरूरत नहीं है। आरोपी पर कानून के अनुसार एक्शन लिया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी घटना के बाद यहां होने वाले सभी मैचों को रोक दिया गया है और अगले आदेश तक यहां पर कोई मैच नहीं खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+