सऊदी क्लब अल हिलाल ने Kylian Mbappe को साइन करने के लिए लगाई रिकॉर्ड 332 मिलियन डॉलर की बोली

Kylian Mbappe: सऊदी प्रो लीग क्लब अल हिलाल ने कथित तौर पर पेरिस सेंट-जर्मेन के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) के लिए 332 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बोली लगाई है। फ्रांस की 2018 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले एम्बाप्पे दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर में से एक माने जाते हैं।

24 वर्षीय खिलाड़ी का वर्तमान मार्केट प्राइस 94.8 मिलियन यूरो और 157.9 मिलियन यूरो के बीच होने का अनुमान है। इस बीच अल हिलाल की बोली खिलाड़ी के प्राइज में एक महत्वपूर्ण उछाल बनकर सामने आई है।

Kylian Mbappe

ये खबर ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने जापान दौरे के लिए स्ट्राइकर को एशिया के अपने प्री-सीजन दौरे से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह अपने कॉन्ट्रैक्ट 2024 को आगे नहीं बढ़ाएंगे। ऐसे में एम्बाप्पे को एक अच्छे प्राइस के लिए रखा है क्योंकि वे उन्हें मुफ्त में खोना नहीं चाहते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, किलियन एम्बाप्पे पीएसजी में प्रति सप्ताह लगभग 2 मिलियन यूरो कमाते हैं। उनका लॉयल्टी बोनस अविश्वसनीय है। स्काई स्पोर्ट्स न्यूज के मुख्य संवाददाता कावेह सोल्हेकोल ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि, अगर वह पीएसजी में एक और सीजन के लिए रहता है, तो वह 100 मिलियन यूरो से अधिक कमा सकता है।

ऐसा कहा जाता है कि सऊदी क्लब की बोली एम्बाप्पे के साथ बातचीत शुरू करने के प्रयास में की गई थी, जो रियल मैड्रिड, चेल्सी और न्यूकैसल सहित कई शीर्ष स्तरीय क्लबों से जुड़ा हुआ है। हालांकि, अल हिलाल और एमबीप्पे के प्रतिनिधियों के बीच अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है।

दूसरी ओर पीएसजी अगले साल फ्री ट्रांसफर पर उसे खोने का जोखिम उठाने के बजाय एम्बाप्पे की बोली लगाने का इच्छुक है। फ्रांसीसी चैंपियन का मानना है कि एम्बाप्पे पहले ही रियल मैड्रिड के साथ एक समझौते पर सहमत हो गए हैं, जिससे उन्हें 2024 में स्पेन का रुख करना पड़ेगा।

अल हिलाल की रिकॉर्ड तोड़ने वाली बोली न केवल पीएसजी के नेमार के साथ 198 मिलियन यूरो के अनुबंध को पार कर जाएगी, बल्कि फ्रांसीसी क्लब को एम्बाप्पे पर लगभग 100 मिलियन यूरो का लाभ भी प्रदान करेगी, जिस पर उन्होंने 2018 में 162 मिलियन यूरो के लिए हस्ताक्षर किए थे। सफल होने पर यह ट्रांसफर अल हिलाल और सऊदी प्रो लीग के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा, जो दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक को सऊदी अरब में लाएगा।

ये भी पढ़ें- लाइव शो के दौरान भयानक घटना का शिकार हुए दिग्गज फुटबॉलर, अस्पताल में भर्ती, देखें Video

हालाँकि, यह कदम किसी समझौते से बहुत दूर है। एम्बाप्पे और उनकी टीम ने कथित तौर पर पीएसजी के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वह अपनी शर्तों पर जाने के लिए पूरे सीजन बाहर बैठने को तैयार हैं। इससे पता चलता है कि फारवर्ड रियल मैड्रिड में जाने के लिए तैयार हो सकता है, जहां वह संभावित रूप से £150 मिलियन से अधिक साइन-ऑन शुल्क प्राप्त कर सकता है। वर्तमान स्थिति में किलियन एम्बाप्पे का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+