SAFF Championship 2023: एसएएफएफ चैंपियनशिप के ड्रॉ की घोषणा, ग्रुप ए में रखे गए भारत और पाकिस्तान
SAFF Championship 2023: SAFF चैंपियनशिप 2023 के लिए भारत को पाकिस्तान के साथ रखा गया है, जोकि 21 जून से 4 जुलाई तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

SAFF Championship 2023: एसएएफएफ चैंपियनशिप 2023 के आधिकारिक ड्रा की घोषणा हो चुकी है। भारत को पाकिस्तान, नेपाल और कुवैत के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। पाकिस्तान की फुटबॉल टीम टूर्नामेंट के लिए भारत आएगी। लेबनान, मालदीव, भूटान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है।
टूर्नामेंट 21 जून से 4 जुलाई तक बेंगलुरु में शुरू होगा। SAFF चैंपियनशिप में भारत पांच साल में पहली बार पाकिस्तान से भिड़ेगा। दोनों टीमें आखिरी बार साल 2018 में चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं, जहां भारत ने 3-1 से जीत दर्ज की।
ब्लू टाइगर्स ने भारत और नेपाल के बीच SAFF टूर्नामेंट के 2021 संस्करण का फाइनल मैच 3-0 से जीतकर अपनी आठवीं चैंपियनशिप जीती। 2011 एएफसी एशियन कप की तैयारी में भारत ने आखिरी बार 2010 में एक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में कुवैत का सामना किया।
दरअसल, आठ देशों के इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में किया जा रहा है। मेजबान भारत के अलावा लेबनान, कुवैत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। पाकिस्तान ने 1993 से अब तक हुए 13 टूर्नामेंट में से दो में हिस्सा नहीं लिया है।
भारत ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 8 बार जीत दर्ज की है। इसके अलावा गत चैंपियन मालदीव ने दो बार मुकाबला अपने नाम किया है, जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है। इस साल भारत चौथी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications