Olympics Football: फुटबॉल मैच में फैंस ने जमकर किया हंगामा, मोरक्को ने दो घंटे बाद अर्जेंटीना पर दर्ज की जीत
Olympics Football: पेरिस ओलंपिक टूर्नामेंट में सेंट-एटिने में अर्जेंटीना और मोरक्को के बीच फुटबॉल मैच खेला गया, जोकि काफी हंगामेदार रहा। अर्जेंटीना टीम के मैनेजर जेवियर मास्केरानो ने इस मुकाबले की तुलना एक सर्कस से की है। हालांकि, भारी विवाद के बाद भी मोरक्को ने अर्जेटीना के खिलाफ जीत दर्ज की।
फीफा विश्व कप और कोपा अमेरिका चैंपियन अर्जेंटीना को पेरिस ओलंपिक के अपने पहले मैच में बुधवार, 24 जुलाई को मोरक्को के खिलाफ़ करारी हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना के क्रिस्टियन मेडिना द्वारा आखिरी समय में गोल करने के बाद मोरक्को के फैंस द्वारा पिच को तहस-नहस कर देने के बाद मैदान में अराजकता फैल गई, जिससे मैच 2-2 से बराबरी पर आ गया।
फैंस के भारी विवाद के बाद स्थगित किया गया मैच
पुरुषों के फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी में पहले दिन का मैच फैंस के भारी विवाद के बाद रोक दिया। सेंट-इटियेन में व्यवस्था बहाल होने और टीमों के मैदान से चले जाने के बाद, उन्हें पता चला कि मैच पूरा नहीं हुआ था, बल्कि अधिकारियों द्वारा उसे स्थगित कर दिया गया था।
दरअसल, क्रिस्टियन मेडिना द्वारा 16वें मिनट में किए गए बराबरी के गोल का विरोध करने के लिए मोरक्को के उग्र प्रशंसक मैदान पर आ गए और ये हंगामा 2 घंटे तक चला।
मोरक्को के रहीमी सुफियान के दो गोल के बाद उनकी टीम 2-0 पर पहुंच गई थी, लेकिन साइमन ज्यूलिआनो के गोल के बाद मोरक्को की रफ्तार पर ब्रेक लग गई, और स्कोर 1-2 हो गया। हालांकि, आखिरी पल में मेदिना क्रिस्टियन ने गोल कर अर्जेटीना को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया और यहीं से हंगामा शुरू हो गया।
मोरक्को के फैंस का मानना था कि गोल होते ही मैच समाप्त कर दिया गया, और मैच को भी ड्रॉ घोषित कर दिया गया था, लेकिन फैंस के हंगामे के बाद घोषणा की गई की मैच समाप्त नहीं हुआ है। गोल की समीक्षा की जाएगी और फिर मेदिना का खोल खारिज कर दिया गया। फैंस के जाने के बाद खाली मैदान में ये मैच पूरा कराया गया। जोकि मोरक्को ने 2-1 से जीत लिया।

अर्जेंटीना टीम के मैनेजर जेवियर मास्केरानो ने कहा कि यह मेरे जीवन में अब तक का सबसे बड़ा सर्कस है। हाफ-टाइम के बाद सौफियान रहीमी के गोलों ने उत्तरी अफ़्रीकी टीम को 2-0 से आगे कर दिया था, लेकिन 68वें मिनट में गिउलिआनो शिमोन ने गोल करके टीम को जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications