टेनिस और फुटबॉल जगत के दो महान खिलाड़ी, राफेल नडाल ने कर दिया लियोन मेसी को 'शब्दहीन'
Lionel Messi और Rafael Nadal के बीच हाल में ही लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के बहाने शानदार दोस्ती देखने को मिली। नडाल ने मेसी को जो कहा उससे फुटबॉल का सुपरस्टार अवाक रह गया।

Lionel Messi and Rafael Nadal: पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के सुपरस्टार लियोनेल मेसी और टेनिस महान राफेल नडाल के बीच एक खूबसूरत दोस्ती देखने को मिली। नडाल दिल से भावुक इंसान हैं जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रोजर फेडरर की विदाई पर काफी आंसू बहाए थे। उन्होंने हाल ही में लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए मेसी को सपोर्ट किया था जबकि नडाल खुद भी इस अवॉर्ड के लिए नोमिनेट हैं। इसके अलावा चार अन्य एथलीटों नाम प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के लिए नामित किए गए हैं।
इसमें F1 सुपरस्टार मैक्स वेरस्टैपेन, पोल-वॉल्टर मोंडो डुप्लांटिस, बास्केटबॉल दिग्गज स्टीफन करी, और मेसी के क्लब के साथी किलियन एम्बाप्पे हैं। एम्बाप्पे को फुटबॉल में अगली बड़ी तोप के तौर पर देखा जा रहा है और वे ऐसा करने में सक्षम भी हैं।
कोई शक नहीं कि इन सभी सुपरस्टार्स ने 2022 में बड़ी सफलता का आनंद लिया, पिछले साल के फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल ने दावा किया कि कोई भी मेसी से अधिक पुरस्कार का हकदार नहीं है, जिन्होंने अर्जेंटीना के साथ 2022 फीफा विश्व कप जीता और अपने देश को भावनाओं के समुद्र के डुबाने के साथ दुनिया भर में फुटबॉल की लहर पैदा कर दी। मेसी की वजह से ये कप हमेशा याद रहेगा क्योंकि कई लोगों के आदर्श क्रिस्टियानो रोनाल्डो तो पूरे मैच भी नहीं खेल पाए थे। उनकी टीम भी जल्द ही बाहर हो गई थी। ये जरूरी था मेसी और रोनाल्डो में कोई एक कप जीते।
वे सितारे मेसी साबित हुए जिन्हें विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्डन बॉल पुरस्कार का विजेता भी नामित किया गया था।
लियोनल को सपोर्ट करते हुए राफेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर के लिए फिर से नामांकित होने का सम्मान मिली लेकिन इस साल मेसी आप इसके हकदार हैं।"
लियोनेल मेसी ने राफेल नडाल के शब्दों पर प्रतिक्रिया दी और कहा:
"एक एथलीट जो आपके जितना महान है, इन शब्दों से मुझे शब्दहीन कर देता है। बहुत बहुत धन्यवाद @rafaelnadal, जिस तरह से आप हर बार कोर्ट पर बाहर जाते हैं, उसके लिए आप भी हर चीज के हकदार हैं। आप एक विजेता हैं, हमारे पास वैसे भी वहां कंपटीशन की कमी नहीं है, है ना? हर कोई इसका हकदार है।"
राफेल नडाल ने लियोनेल मेस्सी के अर्जेंटीना के साथ 2022 फीफा विश्व कप जीतने के बाद कहा था-
"मेसी के विश्व कप उठाने से मुझे खुशी हुई। कोई इतना महान उस टाइटल के साथ जाएगा जो उसके करियर में अब तक मीसिंग था। मैंने इसका आनंद लिया और जब मेसी ने तीसरा गोल किया, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए, क्योंकि किसी महान व्यक्ति ने वह हासिल कर लिया, जिसकी कमी रह गई थी और जिसे हासिल करने के लिए उसने बहुत कुछ सहा था।"












Click it and Unblock the Notifications