हावर्टज के गोल से वर्ल्ड चैम्पियन बनी चेल्सी, पाल्मेराज़ को हरा जीता पहला क्लब विश्वकप
नई दिल्ली। चेल्सी की टीम ने काई हावर्ट्ज के एक्स्ट्रा टाइम में लगाये गये पेनाल्टी गोल के दम पर ब्राजिलियन क्लब पाल्मरोज के फैन्स का दिल तोड़ दिया और पहली बार फीफा क्लब वर्ल्ड कप की चैम्पियनशिप जीतने का कारनामा कर दिखाया। जीत के हीरो रहे काई हावर्टज ने पिछले सीजन यूरोपियन चैम्पियन्स लीग के फाइनल मैच में भी जीत का गोल लगाया था। जब 117वें मिनट में खेल चल रहा था तो हावर्टज अपनी नब्ज को भागने नहीं दे रहे थे और इसी वजह से पाल्मरोज के लुआन से हैंड बॉल कराने में कामयाब रहे। पाल्मरोज के लिये दिक्कत तब ज्यादा बढ़ गई जब हावर्टज को जानबूझकर रोकने के आरोप में लुआन को बाहर भेज दिया गया।

इस जीत के साथ ही चेल्सी की टीम ने रूसी अरबपति एब्रामोविच के 2003 में कंट्रोल लेने के बाद हर बड़ी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। फीफा क्ल्ब वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अबुधाबी के मोहम्मद बिन जायेद स्टेडियम में खेला गया जहां पर पाल्मरोज के लगभग 15000 फैन्स थे और चेल्सी के फैन्स उनके सामने फीके नजर आ रहे थे। 2012 में ब्राजील के कोरिनथिएन्स से फाइनल में हारने वाली चेल्सी की टीम शुरू से ही मैच में हावी नजर आ रही थी और रोमेलु लुकाकु के हेडर के दम पर उसने 55वें मिनट में बढ़त बना ली।
और पढ़ें: PKL 2022: डेब्यू सीजन में भरत बने हीरो, जयपुर को हराकर टॉप 4 में पहुंची बेंगलुरू बुल्स
पाल्मरोज ने इसका जवाब देने में ज्यादा देर नहीं लगाई, थियागो सिल्वा की गेंद पर राफायल विएगा ने गोल लगाकर फैन्स को खुशी से भर दिया। इसके बाद नियमित टाइम में कोई गोल नहीं हो सका। चेल्सी एक्स्ट्रा टाइम में ज्यादा मजबूत आयी लेकिन खेल पेनाल्टी शूट आउट की तरफ बढ़ रहा था। तभी लुआन का उठा हुआ हाथ सीजर की वॉली के पास से गुजरा। वीएआर में साइड मॉनिटर चेक करने पर रेफरी क्रिस बीथ ने इसे पेनाल्टी करार दिया और बचा हुआ काम हावर्ट्ज ने कर दिखाया।
साल 2000 के बाद से ही पाल्मरोज फुटबॉल क्लब इस इंटर कॉन्टिनेनटल टूर्नामेंट को जीतने वाला चौथा ब्राजिलियन क्लब बनने की दावेदारी पेश कर रहा है। इससे पहले इजिप्ट के अल अहली क्लब ने अल हिलाल को 4-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं पर चेल्सी ने पाल्मरोज को 2-1 से हराकर अपना पहला फीफा क्लब विश्व कप जीत लिया है।












Click it and Unblock the Notifications