ISL 2022 : केरला के खिलाफ शील्ड विनर जमशेदपुर होगी दावेदार
गोवा : अपने पहले लीग शील्ड टाइल पर कब्जा करने के बाद जमशेदपुर एफसी, केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ दावेदार होगी, जब ये दोनों टीमें शुक्रवार को फतोर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के पहले सेमीफाइनल के पहले चरण में भिड़ेंगी। जमशेदपुर का सीजन शानदार रहा है। क्लब ने ना केवल 20 मैचों से 43 अंक लेकर शीर्ष पर रहते हुए लीग दौर खत्म किया है, बल्कि इस दौरान उसने कई रिकॉर्ड भी तोड़े। यह रेड माइनर्स का पहला सेमीफाइनल है और लीग शील्ड कोच ओवेन कोयल और मैनेजमेंट के शानदार काम की गवाह है। जमशेदपुर एक हीरो आईएसएल सीजन के लीग दौर में सबसे ज्यादा अंक बटोरने वाली टीम बन चुकी है।

ग्रेग स्टीवर्ट जमशेदपुर की सफलता के केंद्र में रहे हैं। उन्होंने अपने खेले 19 मैचों में दस गोल दागे हैं और दस में सहायता प्रदान की है। कोयल को उम्मीद होगी कि यह स्कॉटिश स्ट्राइकर अपने शानदार प्रदर्शन को नॉकआउट दौर में भी जारी रखेगा। डैनियल चीमा चुक्वु भी जमशेदपुर के लिए टॉप परफॉर्मर रहे हैं, जो कि जनवरी के ट्रांसफर विंडो में एससी ईस्ट बंगाल से इस क्लब में आए थे। तब से यह नाईजीरियाई स्ट्राइकर नौ मैचों में सात गोल कर चुका है और जमशेदपुर को अपने खेले उन नौ मैचों में आठ जीत दिलाने में मदद कर चुका है।
कोच कोयल ने कहा, "हम देश की सर्वश्रेष्ठ टीम रहे हैं। अंक तालिका से पता चलता है कि हम कितनी लय में हैं। लेकिन जब आप कप के लिए प्रतिस्पर्धा करते हो, तो कुछ भी हो सकता है। केरला एक दमदार टीम है और उनके पास एक अद्भुत कोच है। हम विरोधियों की गुणवत्ता से सावधान हैं। मुझे पता है कि केरला के खिलाफ दोनों मैच कठिन होंगे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।"
यह भी पढ़ें- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बोला- अश्विन महान हैं, लेकिन सर्वकालिक महान नहीं
उधर, केरला 2016 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है, जिसने चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी की चुनौती को पीछे छोड़ते हुए तालिका चौथा स्थान हासिल किया। केरला के लिए भी सीजन शानदार रहा है, क्योंकि उसने एल्वारो वाजक्वेज, होरे डियाज परेरा, एड्रियन लुना और सहल अब्दुल समाद के साथ दमदार प्रदर्शन किया है। इस चौकड़ी ने केरला के कुल 34 में से 26 गोल दागे हैं और कई में सहायता प्रदान करके लगभग हर मैच में अपनी छाप छोड़ी है।
केरला के कोच इवान वुकोमैनोविक ने कहा, "जमशेदपुर एक बहुत कठिन टीम है। अब एक नया अध्याय है। एक नई लड़ाई है और यह एक नया दिन होगा। यह एक खुला संघर्ष होगा और इससे कम की उम्मीद मैं नहीं करता हूं। यह एक शारीरिक संघर्ष होगा, कई भिड़ंत और टैकल होंगे।" उन्होंने कहा, "आपको 180 मिनट से अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। सेमीफाइनल दो चरणों में हैं और कई संभावनाएं हैं। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे। हम प्रतिस्पर्धा करना पसंद करते हैं और हम लड़ना पसंद करते हैं। मुझे यकीन है कि हम आसानी से हराने वाली टीम नहीं हैं।" पिछली बार इस सीजन में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो जमशेदपुर ने केरला को 3-0 से हराया था और पहले चरण में दोनों ने ड्रा खेला था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications