ISL 2022: जमशेदपुर की नजर पहली बार सेमीफाइनल खेलने पर, नॉर्थईस्ट के पास खोने को कुछ नहीं

गोवा, 24 फरवरी: जमशेदपुर एफसी अपने पहले सेमीफाइनल खेलने के लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करेगी, जब उसका सामना शुक्रवार को फतोर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा।

ISL 2022: Jamshedpur FC will look to secure their maiden semifinal vs NorthEast United FC

जमशेदपुर 16 मैचों में 31 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है। वो सेमीफाइनल में पहुंच चुकी लीग लीडर हैदराबाद एफसी से चार अंक पीछे है। लेकिन उसने हैदराबाद से दो मैच कम खेले हैं। कोच ओवेन कोयल और उनकी टीम की नजरें शीर्ष चार स्थानों के लिए क्वालीफाई करने के अलावा शीर्ष स्थान और लीग शील्ड पर होंगी।

मैच की पूर्वसंध्या पर ओवेन ने कहा, "यह सुनना हमेशा अच्छा होता है जब लोग कहते हैं कि हमने सबसे ज्यादा जीत हासिल की है, सबसे अधिक गोल किए हैं, सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जब तक आपका कुछ ठोस नहीं मिल जाता है, तब तक इस सब बातों का कोई मतलब नहीं है और इस सीजन में जमशेदपुर एफसी के लिए यही मिशन है क्योंकि वो ट्रॉफी के लिए कभी भी प्लेऑफ में नहीं खेली है।"

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर रहे रॉडनी मार्श को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर

कोयल ने अगले प्रतिद्वंद्वी के बारे में कहा, "नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी एक बहुत अच्छी टीम है और मुझे लगता है कि इस सीजन में कुछ गंभीर चोटों और खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने उसे पीछे रखा है। कोच खालिद जमील के खिलाड़ी की निरंतरता नहीं रख पाए, लेकिन जब उन्होंने अपना दमखम लगाया, तो हमने देखा कि उन्होंने पिछड़ने के बाद बेंगलुरु के खिलाफ वापसी करके दिखाई।"

डैनियल चीमा चुक्वु के लिए सीजन के मध्य में एससी ईस्ट बंगाल छोड़कर मैन ऑफ स्टील से जुड़ना अच्छा रहा है। यह नाईजीरियाई फॉरवर्ड जमशेदपुर के लिए खेले पांच मैचों में चार गोल और एक में सहायता प्रदान कर चुका है। जमशेदपुर की ओर से जॉर्डन मरे, बोरिस सिंह और जितेंद्र सिंह शुक्रवार को नहीं खेलेंगे, क्योंकि ये तीनों चोटिल हैं।

उधर, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने बेंगलुरू को हराकर दस मैचों से चली आ रही जीत से दूरी को समाप्त किया था। स्ट्राइकर डेशोर्न ब्राउन ने ब्लूज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था। ब्राउन फिट हैं और मार्सेलिन्हो रंगत में है। कोच खालिद जमील की टीम 18 मैचों से 13 अक लेकर तालिका में दसवें स्थान पर है। हाईलैंडर्स के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है और वे जमशेदपुर के सेमीफाइनल खेलने के इंतजार को बढ़ा सकते हैं।

ब्राउन के बारे में कोच जमील ने कहा, "ब्राउन लीग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। आप देख सकते हैं कि हमें पिछले मैच में तीन अंक मिले, जिसमें उन्होंने एक बड़ी भूमिका निभाई। वह बढ़िया पेशेवर फुटबॉलर और टीम लीडर है। उनके साथ काम करना खुशी की बात है।"

पिछली बार सीजन के पहले चरण में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो जमशेदपुर 3-2 से जीती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+