ISL 2022: मुंबई ने ओड़िसा से किया हिसाब चुकता, टॉप 4 में बनायी जगह

नई दिल्ली। मुंबई सिटी एफसी रविवार को फतोर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चैम्पियनों की तरफ खेली और इगोर अंगुलो और बिपिन सिंह की डबल स्ट्राइक के दमपर उसने ओड़िसा एफसी को 4-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मौजूदा चैम्पियन मुंबई हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

यह मुंबई सिटी की इस सीजन में सातवीं जीत रही और उसने तालिका में दो स्थानों की छलांग लगा ली है। कोच डेस बकिंगहम की टीम 15 मैचों में 25 अंक जुटा चुकी है। वहीं, अपनी सातवीं हार के बावजूद ओड़िसा एफसी अंक तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है। कोच किनो गार्सिया की टीम 16 मैचों में छह जीत और तीन ड्रा से 21 अंक जुटा चुकी है। मैच का पहला गोल 41वें मिनट में आया, जब स्पेनिश स्ट्राइकर इगोर अंगुलो ने मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से आगे कर दिया। दाहिने फ्लैंक से राइट बैक राहुल भेखे के क्रॉस पर इगोर ने जम्प करके हैडर से गेंद को गोलपोस्ट के बाएं किनारे की दिशा दे दी जबकि ओड़िसा के गोलकीपर अर्शदीप सिंह अपने से दूर जाती गेंद को गोलजाल में उलझते हुए देखने के सिवाय कुछ नहीं कर सके। यह इगोर का इस सीजन में नौवां गोल है।

47वें मिनट में विंगर बिपिन सिंह ने गोल करके मुंबई सिटी की बढ़त को 2-0 कर दिया। मोरोक्कन डिफेंसिव अहमद जाहू ने मैदान के अटैकिंग थर्ड में लूज बॉल झपटने के बाद बिपिन को डी-बॉक्स के अंदर बायीं तरफ थ्रू-पास दिया। बिपिन ने तेजी से आगे दौड़ते हुए मुश्किल कोण से राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को गोलजाल में उलझा दिया जबकि तेजी आते इस शॉट को रोकने में गोलकीपर अर्शदीप नाकाम रहे।

और पढ़ें: 'बड़ौदा ने किया अलग अब लखनऊ में हुए एक', आईपीएल में हुड्डा-क्रुणाल के एक टीम से खेलने पर सहवाग ने लिये मजे

70वें मिनट में इगोर अंगुलो ने अपना दूसरा और सीजन का दसवां गोल करके मुंबई की बढ़त को और मजबूती देते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। मिडफील्ड से कैसिओ गैब्रियल ने बाएं फ्लैंक पर बिपिन सिंह के लिए क्रॉस डाला और इस विंगर ने गेंद नियंत्रित करने के बाद बॉक्स के अंदर थ्र-पास इगोर की ओर डाला। स्पेनिश स्ट्राइकर ने अपने लेफ्ट फुटर से गेंद को सेकेंड पोस्ट की दिशा दिखाकर गोलकीपर अर्शदीप को छका दिया।

73वें मिनट में बिपिन सिंह ने अपना दूसरा गोल करके मुंबई को 4-0 की लगभग अजेय बढ़त पर पहुंचा दिया। ब्राजीली अटैकिंग मिडफील्डर कैसिओ गैब्रियल तेज गति से हमला करते हुए गेंद लेकर डी-बॉक्स में घुस गए और फिर डिफेंडरों को छकाने के बाद उन्होंने गेंद को माइनस कर दिया, जो कि डिफेंडर से लगाने के बाद पीछे से आ रहे बिपिन के पैरों पर आई, जिसे उन्होंने राइट फुटर शॉट से गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया।

और पढ़ें: राजस्थान में पहुंचे अश्विन तो पहले ही डर गये जोस बटलर, बोले- मैं क्रीज के अंदर हूं

90वें मिनट में जोनाथस क्रिस्टिआन ने ओडिसा एफसी के लिये सांत्वना गोल करके स्कोर 1-4 कर दिया। ब्राजीली स्ट्राइकर ने 18 गज के डी-बॉक्स के बाहर से राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को गोलजाल में उलझा दिया जबकि मुंबई के गोलकीपर मोहम्मद नवाज काफी कोशिश के बाद गेंद को अपने हाथों के ऊपर गोलजाल में जाने से नहीं रोक सके। यह उनका इस सीजन में सातवां गोल है। आज के परिणाम के बाद इस सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबर रहा और मुंबई ने पिछली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया। क्योंकि पिछली बार सीजन के पहले चरण में जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी, तो ओडिसा ने मुंबई को 4-2 से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+