ISL: मेसी की यूथ टीम के कप्तान और एफसी गोवा के डिफेंडर मार्क वैलियंटे ने शेयर किया अपना अनुभव
FIFA World Cup 2022 में लियोनल मेसी ने अपने स्टारडम के दम पर अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप में वापस लाया है। मेसी के बारे में भारत में आराम से पैर जमा रहे एफसी गोवा के 35 वर्षीय डिफेंडर मार्क वैलियंटे ने बात की है जिनका कहना है कि यहां खेलने की शैली और माहौल ठीक वैसा है जैसा कि उन्होंने बार्सिलोना की एकेडमी में एक टीनएजर के रूप में ट्रेनिंग की थी। यह स्पेनिश डिफेंडर बार्सिलोना के युवा सेटअप में था, जहां उन्होंने एक सफल प्रतिभा की कप्तानी की थी, जो अब एक आधुनिक दिग्गज फुटबॉलर है - लियोनेल मेसी।

आज बेंगलुरू एफसी के खिलाफ एफसी गोवा के मैच से पहले, स्पेनिश डिफेंडर ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की, जब मेस्सी को पहली बार एकेडमी में लाया गया था। तब टीम को तेज-तर्रार टच फुटबॉल खेलने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जो कि बार्सिलोना का ट्रेडमार्क बन गया। वैलियंटे ने कहा कि उस समय मेस्सी का हुनर तुरंत सामने आ गया था।
वैलियंटे ने कहा, "जब वह हमारी टीम में आया, तो मुझे लगता है कि वह 13-14 साल का था। उसके लिए चीजें आसान नहीं थी क्योंकि वह अर्जेंटीना से आया था।" उन्होंने कहा, "वह पहला सीजन नहीं खेल सका। उसके लिए हमारी शैली में खेलने की आदत डालना आसान नहीं था, लेकिन उसके बाद, वह अब शर्मीला नहीं रह गया था, और आप पहले मिनट से देख सकते थे कि वह कितना अलग था।"
वर्षों से, कई विशेषज्ञों ने इस युवा के पहले टच के बारे में बात की है जो उनके हुनर का एक अच्छा संकेत है। लगभग दो दशकों से मेस्सी उस विचार के प्रतीक बन गए हैं। लेकिन इससे पहले कि वह अपने जादुई टच की सहायता से फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक बन जाते, वैलियंटे और अकादमी के अन्य लोग उनकी प्रतिभा के गवाह बन चुके थे।
वैलियंटे ने कहा, "उस समय का मुझे जो याद है वह यह था कि हम दो टच खेलते थे - यह हमारी खेलने की शैली थी। हम वन-टू टच का उपयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके गेंद को एक तरफ से दूसरी तरफ खेलते थे।" उन्होंने कहा, "वह गेंद को शायद छह या आठ बार छुआ (एक ही समय में) करते थे जबकि हमने दो टच कर पाते थे। यह कुछ इतना अलग था जिसका हमने पहले कभी अनुभव नहीं किया। आप देख सकते थे कि वह अन्य किसी से भी अलग था। हमें कभी नहीं पता था कि वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन जाएंगे। लेकिन 14 साल की उम्र में लियो ऐसा ही था।"
बार्सिलोना एकेडमी के खिलाड़ियों के महानतम बैचों में से एक समझे जाने वाले बैच का हिस्सा रहे वैलियंटे ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को विकसित करने के प्रमुख कारणों में से एक उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलने का भरपूर समय देना है।
युवा प्रतिभाओं के समग्र विकास लगी रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स एकेडमी में अंडर-19 खिलाड़ियों की कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी इजुमी ने यही विचार रखे।
अराता ने कहा, "प्रतिभा हर जगह है। खिलाड़ियों का पूल बहुत बड़ा है। आपको बस इस देश के सभी हिस्सों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है और मुझे लगता है कि रिलायंस फाउंडेशन देश भर से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को खोजने के लिए कई शहरों और राज्यों में स्काउट्स रखकर एक शानदार काम कर रहा है। हमें इस तरह की नजरिये के साथ और अधिक एकेडमियों की आवश्यकता है।"
हीरो आईएसएल के इस सीजन में कोचों द्वारा नए कार्यक्रम का पूरी तरह से उपयोग किया जा रहा है, क्योंकि वे अधिक से अधिक युवा खिलाड़ियों को खेलने का समय दे रहे हैं। 25 साल से कम उम्र के 22 खिलाड़ियों ने आईएसएल में इस आईएसएल सीजन में अपना डेब्यू किया है और उनमें से 20 भारतीय खिलाड़ी हैं, जो सफल भारतीय प्रतिभाओं के लिए एक मंच प्रदान करने के हीरो आईएसएल के उद्देश्यों के अनुरूप है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications