आइसलैंड को 1-0 से हराने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा- हम इसके हकदार थे

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल ने बुधवार को आइसलैंड को यूईएफए यूरो क्वालीफायर मैच में 1-0 से हरा दिया। जीत के बाद यूईएफए की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मैच विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि, 'मेरी राय में हम इसके हकदार थे।' इसके साथ ही महान फुटबॉलर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 200 मैच खेलकर इतिहास रच दिया है।

पुर्तगाल ने शानदार फुटबॉल का प्रदर्शन किया और मैच के अंतिम मिनटों में मैच जीत लिया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आखिरी गोल ने उनकी टीम को आइसलैंड पर जीत हासिल करने में मदद की। जीत के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा, 'हम इतना अच्छा नहीं खेले लेकिन कभी-कभी फुटबॉल में ऐसा ही होता है। वे (आइसलैंड) एक आक्रामक टीम हैं, वे बहुत किक करते हैं।

cristiano ronaldo

उन्होंने आगे कहा कि 'मेरी राय में हम इसके हकदार थे। मैं 200 कैप की वजह से बहुत खुश हूं, लेकिन यह और भी खास है। उन्होंने आगे कहा, 'मेरे लिए इस तरह की पार्टी करने के लिए मुझे आइसलैंड स्टेडियम में मौजूद लोगों और प्रशंसकों को धन्यवाद कहना है।

दरअसल, 38 वर्षीय ने पुर्तगाल के लिए अपना 200वां मैच पूरा किया। इस उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मेरे लिए, यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है, यह आश्चर्यजनक है और निश्चित रूप से विजयी गोल करने के लिए, यह और भी खास है।' 200 मैच पूरे करने पर रोनाल्डो का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया है। रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 123 गोल हो गए हैं।

यूरोपियन चैम्पियनशिप के क्वालीफाइंग मैच में रोनाल्डो ने लास्ट मिनट में गोलकर टीम को जीत दिलाई। क्वालीफाइंग मुकाबला पुर्तगाल और आइसलैंड के बीच खेला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+