Fifa World Cup 2022 : फिर दिखी एशिया की POWER, जापान के इन दो खिलाड़ियों ने तोड़ा जर्मनी का गुरूर

FIFA World Cup 2022: विश्वकप फुटबॉल में एशिया का चमत्कारी प्रदर्शन जारी है। सऊदी अरब के बाद जापान ने भी एक वर्ल्ड चैंपियन को धाराशायी कर दिया। बुधवार को जापान ने चार बार के विश्व विजेता जर्मनी को 2-1 हरा दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद भी जापान ने जबर्दस्त वापसी की। जापान के लिए पहला गोल रित्सु डोआन ने 74वें मिनट में किया। इसके आठ मिनट बाद जापान ने फिर हमला बोला। 82वें मिनट में जकूमा असानो ने असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए टीम के लिए दूसरा गोल किया। यह गोल स्पीड और ड्रिब्लिंग का बेजोड़ नमूना था। जकूमा ने एक ऊंची गेंद को बॉक्स के बाहर कलेक्ट किया। फिर उन्होंने जर्मन डिफेंडर को अपने स्पीड से पछाड़ा और गेंद को सीमारेखा से ठीक पहले एक शानदार शॉट के जरिये गेंद को जाल में डाल दिया। जकूमा का यह अकेला प्रयास देखने लायक था। जापान ने पहली बार जर्मनी को हराने का दुर्लभ अवसर प्राप्त किया।

Japan beat Germany

मैच पर पकड़ बनाने के बाद भी हारा जर्मनी

हाफटाइम तक मैच पूरी तरह से जर्मनी हावी था। उसनें गेंद पर 81 फीसदी नियंत्रण रखा था। जैसा कि सउदी अरब और अर्जेंटीना का मैच के मैच में हुआ था वैसा ही इसमें भी हुआ। हाफ टाइम के बाद जापान ने जर्मनी पर जबर्दस्त पलटवार किया। दूसरे हाफ में उसने दो गोल कर के जर्मनी जैसी दिग्गज टीम को हरा दिया। जापान ने जर्मनी के गोलपोस्ट में 4 शॉट मारे जिसमें से दो गोल हुए। जब कि जर्मनी ने जापान के गोलपोस्ट में 9 शॉट मारे जिसमें केवल एक गोल हुआ। पूरे मैच में जापान की बॉल पजेशन की दर सिर्फ 26 फीसदी रही। फिर भी वह दो गोल करने में सफल रहा। जब कि जर्मनी ने 74 फीसदी गेंद पर कब्जा जमाया फिर भी वह सिर्फ एक गोल कर पाया। जहां तक कॉर्नर की बात है तो दोनों टीमों को 6-6 अवसर मिले। 90 मिनट के खेल के बाद 8 मिनट का इंजरी टाइम भी मिला लेकिन जर्मनी बराबरी का गोल नहीं कर पाया। जर्मनी विश्वकप फुटबॉल में लगातार दूसरी बार अपना पहला मैच हार गया। 2018 में उसने पहला मैच मैक्सिको के हाथों गंवा दिया था।

पेनल्टी से जर्मनी ने किया एक मात्र गोल

इसके पहले 32वें मिनट में जर्मनी को पेनल्टी मिला जिस पर गुंडोगान ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। जापान ने भी जोरदार खेल दिखाया। मैच में जहां तक गेंद पर नियंत्रण का सवाल है तो इस मामले में जर्मनी आगे रहा। लेकिन जापान की रक्षापंक्ति ने शानदार खेल दिखाया जिसकी वजह जर्मनी लगातार मूव बनाने के बाद भी एक से ज्यादा गोल नहीं कर पाया। जापान ने सातवें मिनट में दाएं फ्लैंक से आक्रमण बोला था। जापान के रौम ने हाफलाइन से पहले गेंद को संभाला। फिर तेजी से गेंद को लेकर जर्मनी राइट फ्लैंक की तरफ बढ़े। उन्होंने बॉक्स में शानदार क्रॉस पास दिया जिसे मइदा ने आसानी से गोल में डाल दिया। लेकिन ऑफसाइड होने की वजह से जापान का यह गोल अमान्य कर दिया गया। जापान ने उसी समय जर्मनी को अपनी ताकत का नमूना दिखा दिया था।

रुडिगर का प्रयास बेकार गया

जर्मनी के लंबे सेंटर बैक रुडिगर ने जर्मनी के लिए कॉर्नर पर हेडर से गोल करने की कोशिश की लेकिन कामयाह नहीं हो सके। जापान को चौथे मिनट में कॉर्नर मिल गया था। लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सका। 19वें मिनट में जर्मनी के गोमेज ने एक जोरदार शॉट लगाया लेकिन जापान के गोलकीपर गोंडा ने उसे आसानी से रोक लिया। 21वें मिनट में जापान को फिर कॉर्नर मिला लेकिन बेकार गया। जर्मनी की फीफा वर्ल्ड रैंकिंग 11 है जब कि जापान 24वें पायदान पर खड़ा है। दोनों के बीच इसके पहले दो मुकाबले हुए थे। एक जर्मनी ने जीता था और एक ड्रा रहा था। जर्मनी चार बार विश्वकप फुटबॉल जीत चुका है। जब कि जापान सिर्फ तीन बार विश्वकप के अंतिम 16 में पहुंचा है। 2018 के विश्वकप में जर्मनी पहले राउंड में ही प्रतियोगिता से बाहर हो गया था। इसके बाद उसने कोच और कई खिलाड़ियों को बदल दिया था। लेकिन उसकी यह तैयारी भी काम नहीं आयी। 2022 के पहले मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+