Cristiano Ronaldo फीफा वर्ल्डकप 2022 के ठीक पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग हुए
क्रिस्टियानो रोनाल्डो तत्काल प्रभाव से मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ेंगे। Cristiano Ronaldo Manchester United manager Erik ten Hag
फुटबॉल के स्टार स्ट्राइकर Cristiano Ronaldo ने अब इंग्लिश क्लब- मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ करार समाप्त करने का फैसला लिया है। क्लब ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि रेड डेविल्स के साथ आपसी समझौते पर पहुंचने के बाद रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड तुरंत छोड़ देंगे। रेड डेविल्स के साथ अपने दूसरे स्पैल के दौरान स्टार फुटबॉलर ने 54 मैचों में 27 गोल किए।

रोनाल्डो और मैनचेस्टर यूनाइटेड (मैन यू) के जुदा होने पर ANI की रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया, "क्रिस्टियानो रोनाल्डो आपसी समझौते से मैनचेस्टर यूनाइटेड को तत्काल प्रभाव से छोड़ रहे हैं।" क्लब ने उन्हें ओल्ड ट्रैफर्ड में दो स्पेल में अपार योगदान के लिए धन्यवाद देता है। मैनयू ने 346 मुकाबलों में 145 गोल करने वाले रोनाल्डो और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
बयान में आगे लिखा गया, मैनचेस्टर यूनाइटेड में हर कोई एरिक टेन हैग के तहत टीम की प्रगति को जारी रखने पर फोकस करता है। फुटबॉल ग्राउंड पर टीम की कामयाबी और सफलता के लिए टीम के तमाम लोग मिलकर काम करते हैं।
गौरतलब है कि बैलन डी'ओर जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पांच बार जीत दर्ज करने वाली लीग- मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए ये सीजन निराशाजनक रहा है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक के बाद एक कई अलग-अलग वीडियो से दुनिया को चौंका दिया जिसमें उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड बोर्ड और मैनेजर एरिक टेन हैग पर जमकर निशाना साधा।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैन यू से अलग होने का निर्णय उनके नाटकीय साक्षात्कार के बाद हुआ है। इसके बाद उनका मैनयू से अलग होना तय माना जा रहा था। रोनाल्डो ने क्लब की आलोचना की और कहा कि उनके मन में इसके मैनेजर टेन हैग के लिए "कोई सम्मान नहीं" है। अपनी नेशनल टीम में पुर्तगाली सुपरस्टार फुटबॉलर के रूप में खेलने वाले रोनाल्डो वर्तमान में कतर में 2022 फीफा विश्व कप में भाग ले रहे हैं जहां उनकी टीम गुरुवार को घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications