FIFA World Cup के मैच में 28 साल बाद रिकॉर्ड संख्या में स्टेडियम पहुंचे दर्शक, मेसी की ऐसी है फैन फॉलोइंग
FIFA World Cup 2022 में शनिवार देर रात अर्जेंटीना ने मैक्सिको को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने अंतिम 16 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। आपको बता दें कि अर्जेंटीना को अपने पहले मुकाबले में सऊदी अरब के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मैक्सिको के खिलाफ मुकाबला अर्जेंटीना के लिए करो या मरो वाला था, क्योंकि अगर अर्जेंटीना इस मैच में हार जाती तो टूर्नामेंट से बाहर होने की दहलीज पर पहुंच जाती है, इसीलिए अर्जेंटीना के लिए यह मैच बेहद अहम था। इस खास मैच को देखने के लिए स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में दर्शक पहुंचे।

28 साल का रिकॉर्ड टूटा
जानकारी के मुताबिक, अर्जेंटीना और मैक्सिको के बीच खेले गए मैच में 88,966 दर्शकों की उपस्थिति रही जो कि पिछले 28 साल में किसी फीफा विश्व कप के मैच में सबसे अधिक है। फीफा के मुताबिक, इससे पहले 1994 फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे अधिक दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। यह फाइनल अमेरिका में खेला गया था। कैलिफोर्निया के पासाडेना में हुए इस फाइनल में 91,194 लोग उपस्थित थे। इस फाइनल में ब्राजील ने इटली को हराकर खिताब जीता था।
आपको बता दें कि लुसैल स्टेडियम में पिछले 2 मुकाबलों में दर्शकों की संख्या की तुलना में कल के मैच में दर्शकों की उपस्थिति काफी अधिक थी। लुसैल में पिछले दो मैच ब्राजील-सार्बिया और अर्जेंटीना-सऊदी अरब के बीच था। वैसे कतर में हो रहे विश्व कप के आयोजन में अभी तक स्टेडियम में दर्शकों की उपस्थिति के आंकड़े ऑल टाइम विश्व कप मैचों के शीर्ष 30 में नहीं हैं। उस टूर्नामेंट के अंतिम गेम में उरुग्वे की मेजबान ब्राजील पर 2-1 की जीत के लिए 1950 में रियो डी जनेरियो में माराकन स्टेडियम के अंदर सबसे बड़ी भीड़ 173,850 थी। शीर्ष-30 की सूची में आने वाले अन्य स्टेडियम मेक्सिको सिटी में एज़्टेका स्टेडियम, लंदन में वेम्बली स्टेडियम और बार्सिलोना में कैंप नोउ हैं।












Click it and Unblock the Notifications