IND vs SYR: भारत का शर्मनाक प्रदर्शन, सीरिया से हार के साथ एशियन कप से बाहर, नहीं हुआ एक भी गोल
IND vs SYR, Asian Cup 2023: एएफसी एशियन कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। तीसरे मैच में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम इस मुकाबले में हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। लीग चरण में भारत को अंतिम मुकाबले में सीरिया ने 1-0 के स्कोर के साथ हरा दिया।
ग्रुप बी में भारतीय टीम ने एक भी मुकाबला नहीं जीता। लगातार तीसरे मैच में हारकर भारतीय टीम चौथे नम्बर पर थी और टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई। इससे पहले भारतीय टीम को शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पराजित किया था। दूसरे मुकाबले में भारत को उज्बेकिस्तान से हार मिली थी।

भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए करो या मरो वाली स्थिति थी। मुकाबला कड़ा हुआ और पहले हाफ तक दोनों टीमों की तरफ से गोल के लिए संघर्ष देखने को मिला। दूसरे हाफ में सीरिया के लिए उमर खरिबीन ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत की तरफ से कोई गोल ही नहीं हुआ और विपक्षी टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। अहम बात तो यह है कि भारत ने तीनों ही मैचों में कोई गोल नहीं किया। भारतीय टीम ने कुल छह गोल खाए। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2 गोल दागकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में उज्बेकिस्तान ने भारत के खिलाफ 3 गोल किये और अंतिम मैच में सीरिया ने भी एक गोल कर दिया। भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट काफी खराब गया।












Click it and Unblock the Notifications