CWG 2022: रेसवॉकिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका गोस्वामी, बैग के लिए इस खेल में आई थीं
प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार को इतिहास रच दिया।
नई दिल्ली, 6 अगस्त: प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार को इतिहास रच दिया। वह राष्ट्रमंडल खेलों में रेसवॉकिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 26 वर्षीय प्रियंका ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 किमी रेसवॉक में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 43:38.00 मिनट में पूरा किया।

यह 2014 में स्थापित उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ से लगभग 5 मिनट कम है। अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हुए प्रियंका गोस्वामी ने पूरी दौड़ में लगातार गति बनाए रखी। उन्होंने अपना पहला किलोमीटर 4:21.67 में पूरा किया और यह सुनिश्चित किया कि वह 4 मिनट और 28 सेकंड के भीतर हर किलोमीटर का विभाजन पूरा करें।
आगे चल रही थीं प्रियंका
रेस के शुरुआती चार मिनट तक प्रियंका आगे चल रही थीं, हालांकि बाद में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की मोंटाग 42:34.30 समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहीं, जबकि केन्या की एमिली ने 43:50.86 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही प्रियंका गोस्वामी राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय रेसवॉकर बन गईं। इससे पहले हरमिंदर सिंह ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 20 किमी रेसवॉक में कांस्य पदक जीता था। वहीं भावना जाट 47:14.13 के समय के साथ आठवें स्थान पर रहीं।
बैग की चाहत में इस रेस में आईं
प्रियंका गोस्वामी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। वह रेलवे में कार्यरत हैं। 20 किमी रेसवॉकिंग में वह कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। 3 जनवरी 2011 को रेसवॉकिंग की पहली प्रतियोगिता में प्रियंका को इनाम के रूप में एक बैग मिला था। खेल विभाग विजेता खिलाड़ी को बैग देता था, इसी बैग को पाने के चाहत में प्रियंका ने रेसवॉकिंग हिस्सा लिया और मुकाबले को जीता। इसके बाद उन्होंने लगातार प्रतियोगिताओं में भाग लिए और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों तक का सफर तय कर इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications