ZIM vs PAK: पाकिस्तान-जिम्बाब्वे के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

Zimbabwe vs Pakistan, 1st T20I: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे तीन मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शनआज, 1 दिसंबर को शाम 4:30 बजे से बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होगा।

रोमांचक एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं जोकि ZIM बनाम PAK मैच की Dream11 टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

पाकिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि बारिश से प्रभावित पहला वनडे मैच पाकिस्तान ने गंवा दिया था। लेकिन, इसके बाद मेन इन ग्रीन ने वापसी करते हुए अगले दो मैच जीते और वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ऐसे में अब जिम्बाब्वे की नजर वापसी पर होगी।

Sikandar Raza

ZIM vs PAK: आज के मैच की पिच रिपोर्ट
बुलावेओ में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच वनडे मैच में धीमी गति के गेंदबाजों के लिए टर्न और ग्रिप रही, लेकिन टी20I के लिए बेहतर बल्लेबाजी विकेट की उम्मीद है। टी20आई में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 154 है, और यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का रिकॉर्ड बेहतर है।

ZIM vs PAK: आज के मैच की वेदर रिपोर्ट
बुलावेयो में रविवार दोपहर के लिए मौसम साफ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 20-25 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, और हवा की गति अधिकतम 16 किमी/घंटा तक पहुंच जाएगी।

जिम्बाब्वे टीम: रयान बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, सिकंदर रज़ा (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, ब्रायन बेनेट, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, ट्रेवर ग्वांडू, ब्रैंडन मावुता, फ़राज़ अकरम।

ये भी पढ़िए- NZ vs ENG: जो रूट ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

पाकिस्तान टीम: सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, ओमैर यूसुफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), तैय्यब ताहिर, इरफान खान, जहांदाद खान, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम, हसीबुल्लाह खान, अराफात मिन्हास, कासिम अकरम, आमेर जमाल, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हसनैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+