ZIM vs NED: नीदरलैंड के लिए पंजाब के विक्रमजीत ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, बनाया बेस्ट स्कोर

World Cup 2023 Qualifiers, Zim vs Ned: आईसीसी वर्ल्डकप 2023 क्वालीफायर्स के लिए रोचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। मंगलवार को ग्रुप ए का 5वां मैच जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड (Zimbabwe vs Netherlands) के बीच हरारे के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय मूल के विक्रमजीत सिंह ने नीदरलैंड की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है।

दरअसल, क्रिकेट के प्रति इंडिया में गजब का क्रेज है। यहां क्रिकेट में अपना करियर देखने वाले हर युवा का सपना टीम इंडिया के लिए खेलने का होता, लेकिन सभी को ये मौका नहीं मिलता। इस स्थिति में भारतीय मूल के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो दूसरे देश की टीम के लिए खेलते हैं, और अपने प्रदर्शन के दम पर टीम के साथ भारत का नाम भी रोशन कर देते हैं।

vikramjit singh

पंजाब में जन्में विक्रमजीत सिंह (Vikramjit Singh) ने भी कुछ ऐसा ही किया है। उन्हें जब नीदरलैंड के लिए खेलने का मौका मिला तो खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। उनके प्रदर्शन के कारण ही आज भारत में भी इस बल्लेबाज की चर्चा है। विक्रमजीत सिंह वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबले में निदरलैंड के लिए खेल रहे हैं। वहीं नीदरलैंड भी अपने अभियान का आगाज कर रही है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सिंह ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने इस मुकाबले में 88 रन बनाए जोकि वनडे में उनका बेस्ट स्कोर है। विक्रमजीत ने 111 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 88 रन बनाए। उनके प्रदर्शन के दम पर टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर विपक्षी टीम को 315 रन का लक्ष्य दिया है।

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज दौरे से पहले वायरल हुई विराट कोहली की इंस्टा स्टोरी, क्रिप्टिक पोस्ट देख परेशान हुए फैंस

विक्रमजीत के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अपना पहला वनडे डेब्यू मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 29 मार्च, 2022 को खेला था। उन्होंने अब तक खेले गए 18 वनडे मैच में 31.67 की औसत से 570 रन बनाए हैं। उनके नाम चार अर्धशतक हैं। इस दौरान सिंह ने 72. 43 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+