ICC WCQ 2023: जिम्बाब्वे ने नेपाल को 8 विकेट से हराकर भरी जीत की उड़ान, इरविन और विलियम्स ने किया कमाल

जिम्बाब्वे ने नेपाल को हराकर विश्व कप क्वालीफायर का पहला मैच जीत लिया है। जिम्बाब्वे ने क्रेग इरविन और सीन विलियम्स की शानदार शतकीय पारी के दम पर ये मुकाबला अपने नाम किया है।

ZIM VS NEP ICC World cup qualifier 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 का पहला मैच जिम्बाब्वे और नेपाल की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये भीड़ंत हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुई। नेपाल ने आठ विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए, जिम्बाब्वे ने नेपाल को 8 विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया है।

दरअसल, जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रनों का लक्ष्य रखा, इस दौरान नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख के बीच पहले विकेट के लिए 171 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। लेकिन कुशल भुर्तेल को ये मुकाबला हमेशा परेशान करेगा, क्योंकि बल्लेबाज मात्र 1 रन से शतक लगाने से चूक गए।

zimbabwe vs nepal

नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल ने की शानदार बल्लेबाजी
दरअसल, नेपाल क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी वे 300 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सके। हालांकि, स्कोर को रोकने के लिए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को श्रेय दिया जा सकता है। भुर्तेल ने 95 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से 99 रन बनाए।

कुशल भुर्तेल के अलावा आसिफ शेख ने सात चौके की मदद से 110 गेंदों पर 66 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी ने कोई बड़ा योगदान नहीं दिया।

विलियम्स और इरविन ने खेली शानदार शतकीय पारी
वहीं नेपाल के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे ने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। टीम ने 44.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए सीन विलियम्स और क्रेग इरविन ने शानदार शतकीय पारी खेली। इरविन 121 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विलियम्स 102 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी की।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
क्रेग इरविन (कप्तान), जॉयलॉर्ड गुम्बी, वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, तेंदाई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

ये भी पढ़ें- 'आपकी याद आती है बाबा...,' फादर्स डे पर सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, बताया कैसे थे उनके पिता

नेपाल की प्लेइंग इलेवन
रोहित पौडेल (कप्तान) कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर, भीम शर्की, कुशाल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+