Zimbabwe vs Ireland, 2nd T20I: जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Zimbabwe vs Ireland, 2nd T20I: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे आमने-सामने होंगी। इस रोमांचक मैच से पहले आइए जानते हैं हरारे के मौसम और पिच का हाल।
दोनों टीमों के बीच 7 दिसंबर को हरारे में पहला टी20 मैच बेहद रोमांचक रहा। आखिरी गेंद पर दो रनों की जरूरत थी, जिम्बाब्वे ने फिनिशिंग लाइन को पार करते हुए एक विकेट से मैच जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिलक कर ली। ऑलराउंडर सिकंदर रजा को पहले टी20I में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

IRE vs ZIM Head-to-Head Record: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। जिम्बाब्वे ने जहां सात मैच जीते हैं, वहीं आयरलैंड छह बार विजयी रहा है। इस आंकड़े के साथ जिम्बाब्वे मजबूत स्थिति में है।
IRE vs ZIM Pitch Report: हरारे स्पोर्ट्स क्लब पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आम तौर पर गेंदबाजों को मदद करती है, खासकर स्पिन और मिडियम पेस गेंदबाजों को यहां विकेट निकालने में ज्यादा आसानी होगी। इस पिच पर बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है, जिससे बल्लेबाजों को पूरी ताकत लगाने से पहले कुछ समय क्रीज पर बिताना होगा। मैच में स्पिनरों के भी प्रभाव छोड़ने की उम्मीद है
IRE vs ZIM Weather Report: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मौसम रिपोर्ट
हरारे में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को बिना किसी रुकावट के मैच देखने को मिलेगा।
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड संभावित प्लेइंग XI
जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमनी, वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी और ट्रेवर ग्वंडू।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, गैरेथ डेलानी, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग और जोशुआ लिटिल।












Click it and Unblock the Notifications