IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के पहले मैच में बारिश बनेगी विलेन? एक्शन से पहले जानें हरारे की वेदर रिपोर्ट

Zimbabwe vs India, 1st T20I: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ने के लिए तैयार है। भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज कल, 6 जुलाई से शुरू हो रही है। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। एक्शन से पहले वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
भारत बनाम जिम्बाब्वे के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक इस फॉर्मेट में कुल आठ बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान टीम इंडिया 6 मुकाबलों में जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ दो जीत के साथ संतोष करना पड़ा है।

harare sports club

जानें कब खेला जाएगा कौन-सा मैच
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच 6 जुलाई को जबकि दूसरा 7 जुलाई को खेला जाएगा। इसके अलावा तीसरा और चौथा टी20 मैच 10 और 13 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं पांचवां और आखिरी मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा।

हरारे वेदर रिपोर्ट
6 जुलाई को भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच के दौरान हरारे का मौसम फैंस के लिए बिल्कुल भी चिंताजनक नहीं है। शनिवार को हरारे में धूप के साथ एक साथ दिन का पूर्वानुमान है। मैच की शुरुआत में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दर्शक बिना किसी चिंता के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे, क्योंकि मैच के दिन बारिश का कोई खतरा नहीं है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिलने गई टीम इंडिया के पास नहीं है असली ट्रॉफी, आखिर कहां है भारत का खिताब?

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टीम
शुभम गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे। पहले दो टी-20 मैच: साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+