ज़िम्बाब्वे के नाम अब तक की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने रिकॉर्ड जीत से रचा टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास

Zimbabwe vs New Zealand: ज़िम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच बुलावायो में दूसरा टेस्ट मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया और कीवी टीम ने एक रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम का धुआं निकाल दिया। कीबी टीम ने एक पारी और 359 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

दूसरी पारी में ज़िम्बाब्वे की टीम महज 117 रनों के कुल स्कोर पर ही आउट हो गई। इससे टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। रनों के हिसाब से ज़िम्बाब्वे को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ कीवी टीम ने एक कीर्तिमान बना दिया।

zimbabwe vs new zealand

इस मैच में ज़िम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी के दौरान महज 125 रन बनाए थे। ब्रेंडन टेलर ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 और जैकरी फॉक्स ने 4 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद कीवी टीम के पास एक बड़ा स्कोर खड़ा करने का भरपूर मौका था।

Zimbabwe vs New Zealand: तीन बल्लेबाजों के शतक

न्यूजीलैंड के प्लेयर्स ने ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों को मारकर भूत बना दिया। कीवी टीम ने 3 विकेट पर 601 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। उनके तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली और जमकर बैटिंग करने का आनन्द उठाया। रचिन रविन्द्र के बल्ले से सर्वाधिक 165 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा डेवन कॉनवे ने 153 और हेनरी निकोल्स ने नाबाद 150 रनों की पारी खेली। बड़ी लीड लेकर कीवी टीम के ऊपर दबाव बना दिया।

Zimbabwe vs New Zealand: कीवी टीम की बड़ी जीत

इसके बाद ज़िम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में 117 रन बनाकर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने बड़ी जीत दर्ज की। टेस्ट क्रिकेट में एक पारी से सबसे बड़ी जीत जीत दर्ज करने के मामले में न्यूजीलैंड तीसरी टीम बन गई। ज़िम्बाब्वे ने अपने टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी हार झेली।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी से जीत

पारी और 579 रन - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1938
पारी और 360 रन - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2002
पारी और 359 रन - न्यूज़ीलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे, बुलावायो, 2025
पारी और 336 रन - वेस्टइंडीज बनाम भारत, कोलकाता, 1958/59

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+