जिंबाब्वे के कोच ने भारत के लिए जारी की चेतावनी: हम तमाशबीन नहीं, कड़े प्रतिद्वंदी साबित होंगे

नई दिल्ली, 13 अगस्त: जिम्बाब्वे के मुख्य कोच डेव ह्यूटन ने भारत को चेतावनी दी है कि टीम इंडिया उनके साथ मुकाबले को हल्के में ना ले। उन्होंने कहा है कि मेजबान टीम केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया के खिलाफ गुरुवार 18 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में कड़ी टक्कर दे सकती है।

भारतीय टीम छह साल में पहली बार अगस्त में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे रवाना हुई है। मैच 18, 20 और 22 अगस्त को हरारे में होंगे। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज केएल राहुल भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। (फोटो- जिंबाब्वे क्रिकेट)

विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है ये सीरीज

विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है ये सीरीज

एकदिवसीय सीरीज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है, जो 13 टीमों की प्रतियोगिता है। ये लीग अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का मुख्य जरिया भी है।

जिम्बाब्वे वर्तमान में 13-टीम पूल में 15 मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ 12वें स्थान पर है। जिम्बाब्वे की यात्रा करने वाली आखिरी भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। तब द मेन इन ब्लू ने जून-जुलाई 2016 में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले।

भारत शायद तीन या चार टीमें दुनिया में खड़ी कर सकता है

भारत शायद तीन या चार टीमें दुनिया में खड़ी कर सकता है

डेव ह्यूटन ने स्पोर्टस्टार के हवाले से कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट और आईपीएल को देखने के बाद, हम जानते हैं कि भारत शायद तीन या चार टीमें दुनिया में खड़ी कर सकता है। हमसे खेल जो भी टीम आ रही है, हम जानते हैं कि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मात्रा के मामले में एक मजबूत और अनुभवी टीम होने जा रहा है और यह हमारे लिए कठिन काम होगा। " (फोटो सौजन्य- जिबाब्वे क्रिकेट ट्विटर)

हम भारत को वास्तव में चुनौती दे सकते हैं

हम भारत को वास्तव में चुनौती दे सकते हैं

"लेकिन मैंने ड्रेसिंग रूम में लड़कों से कहा कि भारत का यहां आना हमारे लिए वास्तव में स्कोर करने और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ अच्छे रिजल्ट प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर है। मैं उनसे कहा कि, मैं चाहता हूं कि हम विश्वास करें कि हम यहां केवल संख्या बढ़ाने के लिए नहीं हैं और भारत को वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेलते हुए देखने के लिए नहीं हैं, बल्कि हम यहां चुनौती देने के लिए हैं। मुझे उम्मीद है कि इन तीन खेलों में हम भारत को वास्तव में चुनौती दे सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+