ZIM vs IRE: लाइव मैच में बल्ला लेकर फील्डर को मारने पहुंचे सिकंदर रजा, अंपायर ने रोका, लेकिन...
Zimbabwe vs Ireland, Highlights: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेला जा रहा है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को जिम्बाब्वे की टीम जीतने में सफल रही थी। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था। पहले मुकाबले की आखिरी गेंद पर जिम्बाब्वे की टीम को जीत मिली थी। जिम्बाब्वे की टीम ने एक विकेट से इस मुकाबले को जीत कर सीरीज में अपनी बढ़त बना ली थी।
मैच में हुआ जमकर बवाल: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच जमकर बवाल देखने को मिला था। आयरलैंड के खिलाड़ी और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर राजा के बीच लाइव मैच में झड़प हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो: वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी बात पर सिकंदर रजा और आयरलैंड के खिलाड़ी के बीच बहस हो गई। जिसके बाद सिकंदर रजा ने उन्हें अपना बल्ला तक दिखाया और उनकी तरफ तेजी से दौड़ने लगे। ऐसा लग रहा था कि सिकंदर रजा उस खिलाड़ी को बल्ला लेकर मारने के लिए जा रहे हैं। लेकिन अंपायर ने बीच बचाव करते हुए उन्हें रोक लिया।
रजा को उकसाने की कोशिश: इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 और में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 148 रन बनाकर इस मुकाबले को एक विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच के 14वें ओवर में रजा के साथ ब्रायन बैनेट क्रीज पर थे। उस समय जिम्बाब्वे को 42 गेंद में 52 रन की जरूरत थी।
आयरलैंड के खिलाड़ी सिकंदर रजा तेज गेंदबाज जोशुआ लिटल को कुछ कहते हुए नजर आए। जिस पर रजा गुस्से हो गए। उन्होंने लिटिल को जवाब दिया। ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड के खिलाड़ी सिकंदर रजा को उकसा कर उनका विकेट लेना चाह रहे हो।












Click it and Unblock the Notifications