ZIM vs SL: इतने बजे शुरू होगा श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मैच, लाइव देखने का ये है आसान तरीका

ZIM vs SL 2nd ODI Live Streaming: जिम्बाब्वे और श्रीलंका (ZIM vs SL 2nd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला रविवार, 31 अगस्त को खेला जाएगा। पहला वनडे श्रीलंका ने जीतकर सीरीज़ में बढ़त बनाई थी, ऐसे में ज़िम्बाब्वे के पास यह मैच जीतकर सीरीज़ को बराबर करने का बड़ा मौका होगा। दूसरी तरफ श्रीलंका की नज़रें सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाने पर होंगी।

पिछले मैच में ऐसा रहा था टीमों का प्रदर्शन (ZIM vs SL 2nd ODI Live Streaming)

सीरीज़ के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाया और 298 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। ज़िम्बाब्वे ने अच्छी शुरुआत के बावजूद लक्ष्य हासिल नहीं किया और मैच गंवा दिया। हालांकि, पहले मैच में ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने बीच के ओवरों में कमाल किया था, जब उन्होंने श्रीलंका को 161/5 पर रोक दिया था। लेकिन बाद में श्रीलंका के निचले क्रम ने वापसी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया।

ZIM vs SL 1

दूसरे मैच में क्या होगी रणनीति?

ज़िम्बाब्वे इस बार अपने गेंदबाज़ों से पूरे 50 ओवर तक धारदार गेंदबाज़ी की उम्मीद करेगा। खासकर पुराने गेंद से विकेट निकालना उनके लिए अहम होगा। बल्लेबाज़ों को भी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा, तभी सीरीज़ बराबर करने का सपना पूरा हो सकता है। वहीं, श्रीलंका चाहेगा कि उनकी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ी बेहतर प्रदर्शन करे। पहले मैच में ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत दी थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर संभल नहीं सका। दूसरी पारी में उनके गेंदबाज़ों ने शानदार वापसी की थी और वे उस लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच

ज़िम्बाब्वे के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा, जबकि श्रीलंका जीत के साथ सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगा। रविवार यानी 31 अगस्त 2025 को भारतीय समयनुसार दोपहर 1:00 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी। फैंस इस रोमांचक मुकाबले को FanCode ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। मैच को लाइव देखने के लिए फैंस को FanCode ऐप का सिब्सक्रीप्शन लेना होगा।

जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सीन विलियम्स (कप्तान), सिकंदर रजा, वेस्ली माधेवेरे, टोनी मुनयोंगा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू, अर्नेस्ट मसुकु, क्लाइव मैडेंडे, जॉनाथन कैंपबेल, न्यूमैन न्यामुरी।

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानज, कामिंदु मेंडिस, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, नुवानीदु फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, जेफरी वेंडरसे, पवन रथनायके, मिलन प्रियनाथ रथनायके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+