ZIM vs SA T20 मुकाबला आज! कब, कहां और कैसे देखें लाइव, जानें संभावित प्लेइंग XI और मैच प्रेडिक्शन
ZIM vs SA Live Streaming: टी-20 ट्राई सीरीज 2025 का चौथा मुकाबला आज यानी रविवार, 20 जुलाई को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस ठीक 4 बजे होगा। इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। दोनों ही टीमों की कोशिश यहां जीत दर्ज करने की होगी।
साउथ अफ्रीका दर्ज करना चाहेगी बड़ी जीत (ZIM vs SA Live Streaming)
इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है और उसके सामने आज साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम से भिड़ने की चुनौती है। वहीं, साउथ अफ्रीका भी अपना पिछला मुकाबला न्यूज़ीलैंड से हार चुकी है और इस मैच को जीतकर लय में लौटना चाहेगी। पिछला मैच हारने के बाद साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी।

यहां देख सकेंगे लाइव
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर नहीं होगा, लेकिन आप इसे FanCode ऐप या वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट वनइंडिया हिंदी पर भी मैच से जुड़ी साइड स्टोरी पढ़ सकते हैं।
मैच प्रेडिक्शन: जानें किसका पलड़ा भारी?
अगर हालिया प्रदर्शन की बात करें तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है। उन्होंने पिछली भिड़ंत में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया था। हालांकि, हरारे की धीमी पिच स्पिनरों को मदद देती है, जिसका फायदा सिकंदर रजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी उठा सकते हैं। संभावना यह है कि जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेगी, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना आसान होता है।
जिम्बाब्वे, संभावित प्लेइंग XI: ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), टोनी मुन्योंगा, तशिंगा मुसेकीवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजारबानी।
साउथ अफ्रीका, संभावित प्लेइंग XI: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन (कप्तान), रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, सेनुरन मुथुसामी, कोर्बिन बॉश, जेराल्ड कोट्जी, क्वेना माफाका, लुंगी एंगिडी।












Click it and Unblock the Notifications