ZIM vs SA: इन दो खतरनाक टीमों के बीच मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, यहां देख सकेंगे लाइव
ZIM vs SA 1st T20I Live Streaming: जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें ट्राई सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई यानी सोमवार को खेला जाना है। 14 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। हर टीम ग्रुप स्टेज में दो-दो मुकाबले खेलेगी और टॉप दो टीमें 26 जुलाई को फाइनल में भिड़ेंगी।
सिकंदर रजा की कप्तानी में खेलेगी जिम्बाब्वे (ZIM vs SA 1st T20I Live Streaming)
सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे अपना दमखम दिखाने को बेताब है। टीम में रिचर्ड नगारवा और ब्रायन बेनेट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है। जिम्बाब्वे इस सीरीज में अपने प्रदर्शन को बेहतर कर बड़े टीमों के सामने खुद को साबित करना चाहेगा। घरेलू मैदान पर होने वाले इस टूर्नामेंट में फैंस को रजा से काफी उम्मीदें होंगी। रजा गेंद और बल्ले दोनों से ही अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

रासी वान डर डुसेन से अफ्रीका को होगी उम्मीद
इस बार प्रोटियाज टीम युवा खिलाड़ियों से सजी है। टीम में लुहान-द्रे प्रिटोरियस जैसे अनकैप्ड टैलेंट्स को मौका मिला है जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जा रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर संभालते नजर आएंगे। जबकि कोच के तौर पर रोब वॉल्टर की नई शुरुआत होगी। टीम में डेवोन कॉनवे और जिमी नीशम जैसे स्टार खिलाड़ी भी हैं, जो अमेरिका में चल रही मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल के बाद टीम से जुड़ेंगे।
भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?
इस सीरीज का कोई सीधा प्रसारण भारत के टीवी चैनलों पर नहीं होगा। लेकिन सभी मुकाबले Fancode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार सभी मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे। लिहाजा फैंस इस एप के जरिए मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
मैच शेड्यूल (भारतीय समय अनुसार)
14 जुलाई: जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका
16 जुलाई: न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका
18 जुलाई: जिम्बाब्वे vs न्यूजीलैंड
20 जुलाई: जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका
22 जुलाई: न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका
24 जुलाई: जिम्बाब्वे vs न्यूजीलैंड
26 जुलाई: फाइनल (शीर्ष दो टीमें)












Click it and Unblock the Notifications