ZIM vs NZ: ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड से होगी जिम्बाब्वे की भिड़ंत, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव
ZIM vs NZ Match Prediction: जिम्बाब्वे की टीम गुरुवार यानी 24 जुलाई को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ट्राई-सीरीज का अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच जिम्बाब्वे के लिए इज़्जत बचाने का आखिरी मौका होगा। क्योंकि अब तक खेले गए तीनों मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी।
न्यूज़ीलैंड का प्रदर्शन रहा है दमदार (ZIM vs NZ Match Prediction)
वहीं दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। कप्तान मिचेल सैंटनर की अगुआई वाली टीम अब तक अपने तीनों मुकाबले जीत चुकी है और प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उनका नेट रन रेट +1.891 है। यह मुकाबला उनके लिए फाइनल से पहले का आखिरी लीग मैच होगा। टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

पिछली बार किसे मिली थी जीत
जिम्बाब्वे की पिछली भिड़ंत न्यूज़ीलैंड से 18 जुलाई को हुई थी, जिसमें टीम 20 ओवर में सिर्फ 120 रन ही बना पाई थी। जवाब में न्यूज़ीलैंड ने सिर्फ 13.5 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस मैच में नजरें टिम साइफर्ट पर होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66* रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता था। वहीं गेंदबाज़ी में जैकब डफी से उम्मीदें होंगी, जिन्होंने अब तक तीन मैचों में पांच विकेट लिए हैं।
पिच से किसे मिलेगी मदद, ऐसे देख सकेंगे लाइव
हरारे की पिच पर गेंदबाज़ों को काफी मदद मिल रही है। नई गेंद स्विंग करती है और स्पिनर्स को भी टर्न मिल रहा है। अब तक सभी टीमों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद किया है, और यह चलन इस मैच में भी जारी रह सकता है। इस मुकाबले का प्रसारण टीवी पर नहीं किया जा सकेगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (Fancode)या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग XI: ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुन्योंगा, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ट्रेवर ग्वांडु।
न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, ऐडम मिल्ने, विलियम ओ'रूर्के, जैकब डफी।












Click it and Unblock the Notifications