ZIM vs NED: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों में मैच विनर्स की भरमार, जानें प्लेइंग इलेवन
Zimbabwe vs Netherlands, 5th Match Toss: दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।
Zimbabwe vs Netherlands, 5th Match Toss: नीदरलैंड के खिलाफ ज़िम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ज़िम्बाब्वे ने अपना पहला मैच भी चेज करते हुए जीता था। लिहाजा दूसरे मैच में भी ज़िम्बाब्वे की कोशिश बाद में बैटिंग कर जीत को अपने नाम करने की होगी।
दोनों ने जीते हैं 3-3 मैच: नेपाल के खिलाफ जीत मिलने के बाद ज़िम्बाब्वे के हौसले बुलंद होंगे। ज़िम्बाब्वे और नीदरलैंड की टीम अब तक वनडे में छह बार एक-दूसरे से भिड़ी है। जिनमें से दोनों ही टीम ने तीन-तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। ऐसे में आज दोनों टीमों की कोशिश एक-दूसरे पर बढ़त बनाने की होगी।

नेपाल ने जीता टॉस: विश्व कप क्वालीफायर्स के एक और मैच में यूएस के खिलाफ नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहला मैच गंवाने के बाद नेपाल और यूएस दोनों की कोशिश जीत के साथ खाता खोलने की होगी। नेपाल के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में दमदार प्रदर्शन किया था।
इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच: वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सभी मैच जिम्बाब्वे के हरारे में खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए भी फैंस मैच का मजा उठा सकते हैं। वहीं दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर भी मैच के अपडेट्स उपलब्ध रहेंगे।
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): मैक्स ओ डोड, विक्रमजीत सिंह, वेस्ली बरेसी, बास डे लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साकिब जुल्फिकार, लोगन वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, क्लेटन फ्लॉयड।
ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: जॉयलॉर्ड गुम्बी, क्रेग एर्विन (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, तेंदाई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।












Click it and Unblock the Notifications