ZIM vs AFG, 1st Test: क्रेग एर्विन ने शतक जड़ इतिहास में दर्ज कराया नाम, जिम्बाब्वे ने बनाए 586 रन

ZIM vs AFG, 1st Test: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान क्रेग एर्विन ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जमाया। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक था और अफगानिस्तान के खिलाफ उनका पहला टेस्ट शतक था। इस टेस्ट मैच में एर्विन से पहले जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 154 रन की पारी खेली थी।

जिम्बाब्वे ने बनाए 586 रन (ZIM vs AFG 1st Test)

दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों ने जिम्बाब्वे को अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। पहले टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल तक जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 586 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए अब इस टेस्ट में वापसी करना आसान नहीं होगा। शुरुआती दो दिनों के खेल में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला।

ZIM vs AFG 1

एर्विन ने जड़ा शानदार शतक

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज एर्विन ने बुलवायो की पिच पर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जब टीम 220 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा चुकी थी, तब एर्विन क्रीज पर आए। इस पिच पर बल्लेबाजी के लिए मदद मिल रही थी, और एर्विन ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने शतकवीर विलियम्स के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 163 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

ऐसा रहा है करियर

एर्विन ने दूसरे दिन के पहले सत्र में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया और 104 रन बनाकर आउट हुए। उनका यह योगदान जिम्बाब्वे के लिए बेहद महत्वपूर्ण था।एर्विन ने 2011 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

तब से लेकर अब तक, उन्होंने 22 टेस्ट मैचों की 43 पारियों में लगभग 35 की औसत से 1,400 से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम 160 रन का सर्वोच्च स्कोर भी है, और इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। इन शानदार उपलब्धियों के साथ ही, एर्विन ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में कुल 7,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+