जहीर खान को दोस्त मानती हैं एक्स गर्लफ्रेंड, कौन हैं वह एक्ट्रेस? जिससे धोखा खाकर क्रिकेटर ने नहीं दिया भाव
Zaheer Khan: भारतीय टीम के धांसू प्लेयर और रिवर्स स्विंग के बादशाह कहे जाने वाले जहीर खान 46 साल की उम्र में पिता बन गए। उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटके ने पुत्र को जन्म दिया। इसका नाम फतेहसिंह खान रखा गया है। बेटे का नाम लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है।
सागरिका और जहीर खान की लव स्टोरी तो दिलचस्प है लेकिन इससे पहले भी वह किसी अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। बाद में उनका रिश्ता आगे नहीं चल पाया और राहें जुदा हो गईं। जहीर खान के साथ इस अभिनेत्री का अफेयर 8 सालों तक रहा था।

रिपोर्ट्स की मानें, तो साल 2005 से लेकर 2011 तक जहीर खान का रिलेशनशिप ईशा शरवानी के साथ था। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता प्यार में बदल गया लेकिन शादी तक जाने से पहले ही टूट गया। किस वजह से इस रिश्ते में दरार आई, इसकी पुष्टि कभी नहीं हुई।
Zaheer Khan को मिला धोखा?
हालांकि अलग-अलग दावे किये जाते रहे हैं। यह भी कहा गया कि जहीर खान को ईशा ने धोखा दे दिया, इससे वह टूट गए थे। फिर उन्होंने काफी सालों तक किसी लड़की के साथ अफेयर भी नहीं किया था। पांच सालों तक जहीर खान सिंगल ही रहे थे।
Zaheer Khan को एक्स मानती हैं फ्रेंड
बाद में ईशा की तरफ से मीडिया में कहा गया कि वह जहीर को अब भी अपना दोस्त मानती हैं लेकिन बाएँ हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कभी कुछ नहीं बोला। प्यार में धोखा खाने के बाद इंसान बोलने की स्थिति में नहीं होता है और वही हाल जहीर खान का भी हुआ था।
क्रिकेटर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा
भले ही ईशा ने जहीर को दोस्त मानने का दावा किया हो लेकिन जहीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने जीवन में आगे बढ़ते चले गए। उनकी तरफ से एक्स गर्लफ्रेंड को कभी भाव नहीं दिया गया। बाद में साल 2016 में जहीर खान की मुलाकात सागरिका घाटके से होती है और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है। इन दोनों की शादी भी हो जाती है और धर्म की दीवार भी आड़े नहीं आती। दोनों ने कभी धर्म को लेकर एक-दूसरे पर दबाव नहीं बनाया।
जहीर खान का करियर
भारतीय टीम के लिए जहीर खान ने तीनों फॉर्मेट में खेला और एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 200 वनडे खेल 282 विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में 92 मैचों में 311 और टी20 में 17 मैच खेलकर 17 विकेट हासिल किये। टेस्ट क्रिकेट में जहीर के नाम तीन अर्धशतक भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications