Zaheer Khan: 'स्विंग किंग'के बेटे का नाम है फतेह सिंह खान, जानिए क्या है इसका मतलब?

Zaheer Khan son name Fatehsingh:आईपीएल 2025 के शोर के बीच देश के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जहीर अब पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने शादी के आठ साल बाद बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने फतेह सिंह खान रखा है। मालूम हो कि दोनों की ये पहली संतान है।

आपको बता दें कि मुस्लिम क्रिकेटर और हिंदू राजकुमारी यानी कि जहीर और सागरिका के बच्चे के नाम में उर्दू और हिंदी का मेल है। इसलिए ये नाम इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Zaheer Khan

चलिए जानते हैं फतेह सिंह खान का मतलब?

  • हिंदू और उर्दू दोनों में फतेह का अर्थ होता है जीत या विजय।
  • सिंह वैसे तो कास्ट के लिए भी प्रयोग होता है लेकिन इसका अर्थ होता है शेर।
  • खान, क्रिकेटर जहीर खान का सरनेम है।
  • यानी कि फतेह सिंह खान का मतलब हुए 'विजयी शेर'।

एक नजर जहीर खान के क्रिकेट करियर पर (Zaheer Khan)

आपको बता दें कि जहीर खान को लोग 'स्विंग किंग' कहते थे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंद से धराशाही किया है और एक वक्त था कि इनके बिना टीम इंडिया की कल्पना भी नहीं हो सकती थी।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने कॉलेज गए थे जहीर खान (Zaheer Khan)

7 अक्टूबर 1978 को महाराष्ट्र के श्रीरामपुर में जन्मे जहीर खान एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं, जहीर पढ़ने में भी काफी अच्छे थे इसलिए ये इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने कॉलेज भी गए थे लेकिन क्रिकेट के प्रति उनके जुनून ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अहम हिस्सा बना दिया।

'नेशनल क्रिकेट अकादमी' से शुरू हुई क्रिकेट यात्रा

  • उन्होंने अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत पुणे से की और बाद में 'नेशनल क्रिकेट अकादमी' और 'एमआरएफ पेस फाउंडेशन' से की थी।
  • जहीर ने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर की शुरुआत 2000 में केन्या के खिलाफ की थी।
  • टेस्ट क्रिकेट में उनका डेब्यू 2000 में ही बांग्लादेश के खिलाफ था।
  • जहीर ऐसे बॉलर रहे जो कि नई और पुरानी दोनों गेदों को स्विंग कराने की महारथ रखते थे।

जहीर के रिकॉर्ड एक नजर में (Zaheer Khan)

  • टेस्ट क्रिकेट: 92 मैचों में 311 विकेट
  • वनडे क्रिकेट: 200 मैचों में 282 विकेट
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय: 17 मैचों में 17 विकेट
  • वर्ल्ड कप 2011 में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (21 विकेट)
  • हैट्रिक: टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+